Gurugram News: नूंह में अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, एक पुलिसकर्मी चोटिल, 50 के खिलाफ मामला दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 01:45 PM IST

Gurugram News: नूंह में एक बार फिर से पुलिस टीम को खनन माफिया के हमले का सामना करना पड़ा। खनन रोकने गई टीम पर 40 से 50 अज्ञात लोगों ने हमला बोला, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर खनन क्षेत्र से तीन पोकलेन मशीन और कुछ विस्फोटक सामग्री भी कब्‍जे में लिया है।

google

Gurugram News: हरियाणा के नूंह में अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम को एकबार फिर से खनन माफिया के हमले का शिकार होना पड़ा है। यह मामला बडेड गांव का है। यहां पर अवैध खनन की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम जांच करने पहुंची थी, लेकिन खनन की जगह पर पहुंचने पर करीब 40 से 50 लोगों की भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, वहीं बाकि ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना तत्‍काल हेड ऑफिस को दी गई। जिसके बाद कई थानों की पुलिस को घटनास्‍थल पर भेजा गया, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे।

Gurugram News: नूंह में अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, एक पुलिसकर्मी चोटिल, 50 के खिलाफ मामला दर्ज
Photo Credit: ANI

पुलिस ने इस मामले में 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 332, 353, 186, 188, 379, 307, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी नूंह उषा कुंडू ने बताया कि पांच आरोपियों की पहचान कर ली गई है। सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने खनन क्षेत्र से तीन पोकलेन मशीन और कुछ विस्फोटक सामग्री भी कब्‍जे में लिया है। बता दें की नूंह में ही बीते दिनों खनन माफिया ने एक डीएसपी की ट्रक से कुचल क हत्‍या कर दी थी।

पुलिस टीम को देखते ही कर दिया पथराव

End of Feed