Ghaziabad Police: तेज रफ्तार कार सवार नाबालिग ने कांस्टेबल को मारी टक्‍कर, बोनट पर घसीट कर एक किमी तक घुमाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 06:28 PM IST

Ghaziabad Police: गाजियाबाद में एक छात्र को कार से टक्‍कर मार भाग रहे एक नाबालिक को जब एक पुलिसकर्मी ने रोकने का प्रयास किया तो कार से उसे भी टक्‍कर मार दी। जिससे वह कार की बोनट पर आ गिरा। इसके बाद आरोपी कार को भगाता रहा। पुलिस की दूसरी टीमों ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी को दबोचा।

google

Ghaziabad Police: गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित होली चाइल्ड चौराहे पर तेज रफ्तार में कार चला रहे एक नाबालिग ने साइकल सवार एक छात्र को टक्कर मार दी। इसके बाद वह भागने लगा। इस बीच चौराहे पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने जब कार सवार नाबालिग को रोकने की कोशिश की तो उसने कार रोकने की जगह पुलिसकर्मी को भी रौंदने की कोशिश की। इस टक्‍कर से पुलिसकर्मी उछलकर कार की बोनट पर आ गिरा। इसके बाद भी आरोपी नाबालिग कार रोकने की जगह भगाता रहा। वहीं इस दौरान पुलिसकर्मी बोनट पर लटक कर किसी तरह खुद को बचाता रहा। बाद में पुलिस की कई टीमों ने करीब किलोमीटर तक पीछा कर कार को घेर कर रोका और छात्र को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।

Ghaziabad Police: तेज रफ्तार कार सवार नाबालिग ने कांस्टेबल को मारी टक्‍कर, बोनट पर घसीट कर एक किमी तक घुमाया
Photo Credit: Representative Image

इस घटना की जानकारी देते हुए सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल अंकित कुमार नेहरू नगर के होली चाइल्ड चौराहे पर तैनात थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने कोट गांव में रहने वाले 11वीं के छात्र शुभम द्विवेदी की साइकल में साइड से टक्कर मार दी। इसके बाद कार रोकने की जगह वहां से भागने लगा। कुछ ही दूरी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल अंकित कुमार ने यह टक्‍कर देख ली और कार को रोकने का प्रयास किया, तो कार के ड्राइवर ने रफ्तार और बढ़ा दी और अंकित को टक्कर मार दी।

नाबालिग है आरोपी कार सवार

End of Feed