Ghaziabad Crime: बाप नंबरी-बेटी दस नंबरी ज्वेलर की आंख में मिर्च झोंककर लूटी चेन, युवती को दबोच, पिता चेन लेकर फरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 12:57 PM IST

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में ग्राहक बनकर एक ज्‍वेलरी की दुकान पर सोने की चेन खरीदने आए बाप-बेटी ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। चेन देखने के दौरान युवती ने दुकानदार की आंखों में मिर्च झोंक दी और पिता चेन लेकर फरार हो गया। वहीं बेटी को दुकानदार ने कर्मचारी के साथ मिलकर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

google

Ghaziabad Crime: जेवर खरीदने के लिए ग्राहक बनकर एक ज्‍वेलर की दुकान में घुसे बाप-बेटी ने दुकानदार की आंखों में मिर्च झोंककर सोने की चेन लूट ली। यह घटना सिहानी गेट थाना क्षेत्र के मालीवाड़ा की है। जहां पर जेवर खरीदने के बहाने घुसे दोनों बाप—बेटी दुकानदार की आंख में मिर्च झोंककर सोने की चेन लूट भागने लगे। जिसके बाद ज्वेलर ने कर्मचारी की मदद से युवती को तो दबोच लिया, लेकिन पिता चेन लेकर फरार होने में सफल रहा। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लुटेरे पिता की तलाश शुरू कर दी है।

Ghaziabad Crime: बाप नंबरी-बेटी दस नंबरी ज्वेलर की आंख में मिर्च झोंककर लूटी चेन, युवती को दबोच, पिता चेन लेकर फरार
Photo Credit: Representative Image

पुलिस को दी जानकारी में कविनगर के जे-ब्लॉक निवासी मानव गर्ग ने बताया कि उसकी मालीवाड़ा में ज्वेलर्स की एक दुकान है। बुधवार शाम करीब आठ बजे वह अपने कर्मचारी अभिषेक वर्मा के साथ दुकान पर बैठा हुआ था। तभी एक व्‍यक्ति और एक युवती वहां पर पहुंचे। दोनों ने खुद को बाप-बेटी बताकर सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। अभिषेक ने बताया कि उसने काउंटर से चेन की ट्रे निकाली और चेन दिखाने लगे। पुरुष अपने गले में चेन पहनकर देख रहा था कि‍ युवती ने अपने मुट्ठी में बंद मिर्च पाउडर भरकर दोनों की आंखों में डाल दिया और भागने लगे।

आंखों में मिर्च होने के बाद भी युवती को दबोच लिया

End of Feed