बिग बॉस 14 में नजर आए राहुल वैद्य का नाम पिछले कुछ दिनों से सामने आ रहा है कि वो डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 10 का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि वो शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। इसके साथ ही उन्होंने वजह भी बताई। राहुल ने हाल ही में बताया कि उनके कई दोस्त इस शो में दिखाई देंगे लेकिन वो खुद इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। राहुल ने कहा कि इस डांस शो के लिए बहुत सी रिहर्सल की जरूरत होती है और इसके लिए वो अभी समय नहीं निकाल पाएंगे। राहुल ने कहा कि वो ट्रैवल करते हैं और कई शोज भी हैं उनके, जिसके चलते अभी वो शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। देखें राहुल वैद्य का ये वीडियो।
Jhalak Dikhhla Jaa 10 में नजर नहीं आएंगे राहुल वैद्य, जानें क्या है वजह
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Aug 10, 2022, 03:16 PM IST
बिग बॉस 14 में नजर आए राहुल वैद्य ने हाल ही में यह साफ कर दिया कि वो डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 10 में नजर नहीं आएंगे। जानें उन्होंने इसकी क्या वजह बताई।
End Article
End of Feed
