Kaun Banega Crorepati 14 : पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 को अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। दर्शक इस शो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस शो से कई लाखों लोगों के सपने पूरे हुए हैं। ये शो हर दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाया रहता है। हाल ही में केबीसी 14 में 45 साल की कविता चावला बनी करोड़पति। अब सोनी टीवी ने शो का नया प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने बताया मेरे सामने इस दौर की अब तक की सबसे कम उम्र कंटेस्टेंट वैष्णवी कुमारी बैठी हैं। वैष्णवी ने बिग बी से कई सवाल पूछे। दर्शकों का नया प्रोमो काफी मजेदार लग रहा है।

वैष्णवी ने बताया कि वो जापानी कंपनी की वेबसाइट के लिए लिखती हैं। अमिताभ वैष्णवी के काम से काफी इंप्रेस होते हैं और कहते हैं कि मेरी अगली फिल्म का प्रमोशन आप ही करना। हॉट सीट पर खेल खेलने के दौरान वैष्णवी अमिताभ बच्चन से कई सवाल से पूछती हैं। वो अमिताभ से पूछती हैं कि आप इतनी शूटिंग करते हैं, काम करते हैं तो इस बीच आराध्या को कैसे समय देते हैं?
आराध्या को यू मनाते हैं बिग बी
इसके जवाब में अमिताभ कहते हैं कि मैं उसे उतना समय नहीं दे पाता हूं, जिसकी वजह से वो कई बार नाराज हो जाती हैं। मैं उन्हें मनाने के लिए पिंक कलर का हेयर बैंड देता हूं और वो खुश हो जाती हैं क्योंकि उन्हें पिंक कलर बहुत पसंद है।
अराध्या ने आगे पूछा अगर आप एक्टर नहीं होते तो क्या बनते? इसके जवाब में अमिताभ कहते हैं कि मैं आपकी तरह पत्रकार बनता। फिर मैं आपसे सवाल पूछता। अमिताभ अपने कंटेस्टेंट्स के साथ अक्सर हंसी मजाक करते हैं। कई बार उनकी संघर्ष की कहानी सुनकर इमोशनल भी हो जाते हैं।
