लाइव टीवी

KBC-11 में टीचर अखिलेश कुमार की दाढ़ी पर फिदा हुए अमिताभ बच्चन, कह डाली इतनी बड़ी बात

Updated Oct 15, 2019 | 21:59 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kaun Banega Crorepati: केबीसी-11 में अमिताभ बच्चन के सामने टीचर अखिलेश कुमार अंबेश बैठे। कौन बनेगा करोड़पति में गेम खेलते वक्त अमिताभ कंटेस्टेंट अखिलेश की दाढ़ी की तारीफ करते नजर आए...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
कौन बनेगा करोड़पति।
मुख्य बातें
  • केबीसी-11 अमिताभ बच्चन के सामने टीचर अखिलेश कुमार अंबेश बैठे।
  • कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ कंटेस्टेंट की दाढ़ी की तारीफ करते नजर आए।
  • अमिताभ बच्चन शो में अखिलेश का तनाव भी दूर करते नजर आए।

कौन बनेगा करोड़पति-11 में अमिताभ बच्चन अक्सर शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स से मजेदार बातें करते नजर आते हैं। ना सिर्फ बिग बी अपने बारे में कंटेस्टेंट्स को बताते हैं बल्कि वो हॉट सीट पर बैठने वाले से भी उनकी लाइफ की बातें जानते हैं। केबीसी के 15 अक्टूबर वाले एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने टीचर अखिलेश कुमार अंबेश बैठे। कौन बनेगा करोड़पति में गेम खेलते वक्त अमिताभ कंटेस्टेंट अखिलेश की दाढ़ी की तारीफ करते नजर आए। 
अमिताभ बच्चन ने अखिलेश से कहा-  'आपकी मां कह रही थीं जब केबीसी में खेलने जाएं तो दाढ़ी हटवा कर जाएं? वैसे आप इस लुक में बहुत ही सुंदर लग रहे हैं। आप पर फ्रेंच बीयर्ड शूट कर रही है।' बिग बी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा- 'वैसे आप में और हमारे बीच में काफी समानता है बस रंग का फर्क है और कुछ भी नहीं।' दाढ़ी पर ये कमेंट सुनकर केबीसी कंटेस्टेंट अखिलेश कुमार काफी खुश हुए। 


अमिताभ बच्चन केबीसी में कंटेस्टेंट अखिलेश की मां ये भी पूछते दिखे कि आखिर वो अपने बेटे की दाढ़ी क्यों कटवाना चाहती थीं? इसपर अखिलेश की मां ने बताया कि बेटा दाढ़ी में गुंडा मालूम पड़ता है। ये बात सुनने के बाद अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट की मां को सफाई देते दिखे। वो कहते नजर आए कि दाढ़ी तो हमारी भी है। ये बात सुनकर शो में मौजूद ऑडियंस ठहाका मारकर हंसने लगी। 

अमिताभ बच्चन शो में अखिलेश के साथ उनके तनाव को लेकर भी बात करते नजर आए। केबीसी में कठिन सवाल पूछने पर अखिलेश टेंशन में आ गए। ऐसे में अमिताभ बच्चन उनका मूड लाइट भी करते हुए दिखे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।