लाइव टीवी

KBC 11: पहले पिता छोड़ गए घर और फिर बड़े भाई का हुआ निधन, बाधाएं पार कर इस कंटेस्टेंट ने केबीसी में जीती रकम

Updated Oct 09, 2019 | 09:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Deepjyoti in KBC Kaun Banega Crorepati: क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के ताजा एपिसोड में हॉट सीट पर पहुंची दीपज्योति (Deepjyoti)। उनकी कहानी संघर्षों से भरी है।

Loading ...
Deepjyoti from Daltonganj in KBC

Deepjyoti in KBC Kaun Banega Crorepati: क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के ताजा एपिसोड में हॉट सीट पर पहुंची दीपज्योति (Deepjyoti)। दीपज्योति पेशे से टीचर हैं और वह अपनी भी पढ़ाई कर रही हैं। उनकी कहानी संघर्षों से भरी है। एक बाद एक दुख उनकी जिंदगी में आए हैं और उन दुखों से उबर कर वह अमिताभ बच्‍चन के शो में हॉट सीट तक पहुंची है। 

दीपज्योति ने बताया कि उनके पिता को बिजनेस में काफी नुकसान हो रहा था। पिता यह नुकसान सह नहीं पाए और वह अचानक घर छोड़ कर चले गए और वापस नहीं आए। यह बात 2005 की है। इसके बाद एक और ऐसा दुख मिला जिससे वह लगभग टूट गई थीं। उनके बड़े भाई की मौत हो गई। इसके बाद उन्‍होंने खुद को और परिवार को संभाला। दीपज्योति ने हार नहीं मानी और बच्‍चों को पढ़ाना शुरू किया। 

इस दुख के बाद उनकी मां ने उन्‍हें पाला। झारखंड के डाल्‍टनगंज की दीपज्योति दो बहनें हैं। दीपज्योति की कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भी हो इमोशनल हो गए। शो में अमिताभ बच्‍चन के साथ उन्‍होंने शानदार खेल खेला। अमिताभ उनसे 50 लाख का सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।

कौन बनेगा करोड़पति का यह 11वां सीजन है। यह शो अब तक कई लोगों के सपने पूरा कर चुका है। टीआरपी की लिस्‍ट में भी यह छाया हुआ है। रियलिटी शोज की टीआरपी की लिस्‍ट में यह पहले स्‍थान पर आ गया है। अमिताभ बच्‍चन इस शो के कई सीजन होस्‍ट कर चुके हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।