BARC TRP Rating: टॉप 5 शो से गायब हुआ रामायण, महाभारत और श्री कृष्णा ने बनाई अपनी जगह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 21, 2020, 07:33 PM IST

BARC Rating TRP Week 19: बार्क की इस साल की 19वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग लिस्ट आ गई है। इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट से रामायण गायब हो गया है।

google

कोरोना वायरस के चलते इस समय देश में लॉकडाउन है जिसके चलते फिल्मों और सीरियल की शूटिंग रुकी हुई है। इस दौरान टेलिविजन पर कई पुराने शो को प्रसारित किया जा रहा है जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। इन शोज की टीआरपी भी काफी ज्यादा है। अब 19वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है जिसमें यह बात एक बार फिर से साबित हो गई है। यह टीआरपी लिस्ट 09 मई से 15 मई तक की है।

BARC TRP Rating: टॉप 5 शो से गायब हुआ रामायण, महाभारत और श्री कृष्णा ने बनाई अपनी जगह

इस टीआरपी लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रामानंद सागर की रामायण पिछले कुछ हफ्ते से लगातार इस लिस्ट में बनी हुई थी लेकिन इस हफ्ते यह टॉप 5 लिस्ट से गायब हो गई है। 19वें हफ्ते में पहले पायदान पर है बीआर चोपड़ा की महाभारत जिसे 13,588 इंप्रेशंस मिले हैं। 

End of Feed