18000 गरीब बच्चों को नयनतारा और विग्नेश खिलाएंगे खाना, तमिलनाडु के मंदिरों में बांटेंगे भोजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 06:35 PM IST

Nayanthara and Vignesh Shivan feed lunch Poor People in Tamil Nadu: नयनतारा और विग्नेश शिवन अपनी वेडिंग को लोगों के बीच काफी यादगार बनाना चाहता है। इसीलिए उन्होंने नेक काम करने का फैसला किया...

google

Nayanthara and Vignesh Shivan: नयनतारा और विग्नेश शिवन ने शादी कर ली है। कपल 9 मई को महाबलीपुरम के एक निजी रिसॉर्ट में शादी के बंधन में बंध गया है। नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों शामिल हुए है, यहां लगभग 200 मेहमानों की मौजूदगी में कपल की शादी हुई। अपनी शादी के इस विशेष दिन को खास मनाने और खुशियां बांटने के लिए नयनतारा और विग्नेश शिवन ने अनाथ बच्चों, वृद्धाश्रमों और मंदिरों सहित हजारों जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने का फैसला किया। 

18000 गरीब बच्चों को नयनतारा और विग्नेश खिलाएंगे खाना, तमिलनाडु के मंदिरों में बांटेंगे भोजन

दरअसल कपल अपनी वेडिंग को लोगों के बीच काफी यादगार बनाना चाहता है। इसीलिए उन्होंने नेक काम करने का फैसला किया। कपल ने तय किया है कि वो 18000 बच्चों और तमिलनाडु के एक लाख लोगों का पेट भरेंगे। ये उनके लिए बड़ा दिन है और अपनी शादी वाले दिन कपल हर किसी की दुआएं लेना चाहते हैं। नयनतारा और विग्नेश के द्वारा लिए गए इस फैसले से फैंस काफी खुश हैं और उनकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed