कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को मिल रही जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया आरोपी शख्स को गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 02:40 PM IST

Katrina Kaif and Vicky Kaushal getting death threat: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि बॉलीवुड कपल को जान से मारने की धमकी मिली है...

google

Katrina Kaif and Vicky Kaushal getting death threat: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि बॉलीवुड कपल को जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को धमकी मिल रही है। मामले पर एक्शन लेते हुए सांताक्रुज पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

अभिनेता विक्की कौशल ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ और उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर स्टॉक किया किया गया और धमकी भी दी गई। यह पता नहीं है कि धमकियों ने क्या कहा गया है, लेकिन सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed