धारा 370 हटने के बाद राखी सावंत ने पीएम मोदी को कहा भगवान, लगाए मोदी जिंदाबाद के नारे

  • Updated Aug 10, 2019, 12:45 AM IST

केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले का बॉलीवुड सेलेब्स खुलकर स्वागत कर रहे हैं। अब राखी सावंत ने इस फैसले के बाद पीएम मोदी को भगवान बता दिया है।

धारा 370 हटने के बाद राखी सावंत ने पीएम मोदी को कहा भगवान, लगाए मोदी जिंदाबाद के नारे

मुंबई. कश्मीर से धारा 370 हटाने का बॉलीवुड ने भी स्वागत किया है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इस फैसले का स्वागत किया है। अब कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने  पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान कहा है। 

धारा 370 हटने के बाद राखी सावंत ने पीएम मोदी को कहा भगवान, लगाए मोदी जिंदाबाद के नारे

राखी सावंत ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि- कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए को केवल पीएम मोदी ही कर सकते हैं। पीएम मोदी खुद भगवान हैं। इसके बाद राखी सावंत ने पीएम मोदी जिंदाबाद के भी नारे लगाए।   

राखी सावंत यही नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा- आतंकवादी सुरंग में घुस गए हैं, क्योंकि मोदी जी ने अपनी सुरंग खोल दी है। इसके अलावा उन्होंने ट्रिपल तलाक बिल की भी सरहाना की है। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी हैं। 

End of Feed