'मुक्काबाज' एक्टर विनीत कुमार सिंह ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, वेडिंग फोटो शेयर कर लिखा खास मैसेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2021, 06:48 AM IST

फिल्म 'मुक्काबाज' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं जिसकी जानकारी उन्होंने खुद फैंस को दी। विनीत ने सोशल मीडिया पर पत्नी रुचिरा गोरमरे संग वेडिंग फोटोज पोस्ट कीं।

google

बॉलीवुड एक्टर विनीत कुमार सिंह अपनी गर्लफ्रेंड रुचिरा गोरमरे संग शादी के बंधन में बंधन गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी कि 29 नवंबर को उन्होंने शादी कर ली है। विनीत ने अपनी पत्नी संग शादी की तस्वीरें शेयर कर रुचिरा के लिए खास मैसेज भी लिखा। 

'मुक्काबाज' एक्टर विनीत कुमार सिंह ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, वेडिंग फोटो शेयर कर लिखा खास मैसेज
Photo Credit: Instagram

विनीत ने लिखा ये मैसेज

विनीत ने वेडिंग फोटोज शेयर कर लिखा, ' तुम्हारा हाथ थामे मैं इतनी दूर आ गया। तुम्हें अपनी जिंदगी में पाकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं। प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद। जैसे ही विनीत ने शादी की तस्वीरें शेयर की उनके फैंस के साथ- साथ सेलेब्स ने भी कमेंट कर उन्हें बधाई दी जिसमें अनुराग कश्यप, आहना कुमार, शिल्पा राव, सुचित्रा पिल्लई और अक्षय ओबेरॉय समेत तमाम नाम शामिल हैं। 

End of Feed