Filmfare ने वापस लिया कंगना रनौत का अवॉर्ड नॉमिनेशन, झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाने के बाद उठाया कदम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 07:49 AM IST

कंगना रनौत ने फिल्मफेयर मैगजीन पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। कंगना की इस हरकत के बाद मैगजीन ने अपना पक्ष रखते हुए कंगना का नॉमिनेशन ही वापस ले लिया है।

google

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन अपनी बयानबाजी के चलते विवादों में रहती हैं। फिल्मों से ज्यादा वह अपने कॉमेंट्स के कारण सुर्खियों में रहती हैं। अब कंगना फिल्मफेयर पर बयानबाजी के चलते खबरों में हैं। कंगना रनौत ने फिल्मफेयर मैगजीन पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। बॉलीवुड के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित अवॉर्ड फिल्मफेयर में फिल्म 'थलाइवी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में कंगना रनौत को नॉमिनेट किया गया था। इसके बाद कंगना ने उल्टा अवॉर्ड प्रदान करने वाली मैगजीन के ऊपर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाने शुरू कर दिए।

Filmfare ने वापस लिया कंगना रनौत का अवॉर्ड नॉमिनेशन, झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाने के बाद उठाया कदम

कंगना रनौत की इस हरकत के बाद फिल्मफेयर मैगजीन ने अपना पक्ष रखते हुए कंगना का नॉमिनेशन वापस ले लिया है। मैगजीन ने अपने बयान में कंगना रनौत द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा और बेबुनियाद करार दिया है। फिल्मफेयर अवॉर्ड की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि कंगना रनौत को अवॉर्ड दिए जाने के बारे में या इवेंट में किसी परफॉर्मेंस के लिए कहा नहीं कहा गया था। अपनी बात स्पष्ट करने के लिए मैगजीन ने वह मेसेज भी पब्लिश किया है जो कंगना को उनके नॉमिनेशन के लिए भेजा गया था। 

क्या लिखा था मैसेज में

End of Feed