Sourav Ganguly Biopic Film: 'दादा' पर भी बनेगी फिल्म, LUV Films ने किया सौरव गांगुली की बायोपिक का ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2021, 03:03 PM IST

Sourav Ganguly Biopic Film News in Hindi: लव फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस ने पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के जीवन और कैरियर पर आधारित बायोपिक फिल्म बनाने की घोषणा की है।

google

मुंबई: फिल्म प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स ने भारतीय क्रिकेट के लीजेंड और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली पर एक बायोपिक फिल्म बनाने की घोषणा कर दी है। दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली निर्विवाद रूप से भारत के सबसे सफल और विवादास्पद  क्रिकेट कप्तान में से एक रहे हैं और उनका किरदार हमेशा से फिल्म के लिए एक दिलचस्प विषय था।

Sourav Ganguly Biopic Film: 'दादा' पर भी बनेगी फिल्म, LUV Films ने किया सौरव गांगुली की बायोपिक का ऐलान
Photo Credit: Instagram

एक क्रिकेटर के रूप में 90 के दशक से लेकर वर्तमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में अहम भूमिका के साथ वर्तमान भारतीय क्रिकेट को संवारने तक सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट के लिए कई बार अहम योगदान दिया है।

End of Feed