इस बीमारी की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट हुईं मुमताज, 25 साल पहले कैंसर से जीती थी जंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2022, 11:32 PM IST

Mumtaz hospitalized in Breach Candy: मुमताज के लिए अस्पताल में उन 7 दिनों को बिताना आसान नहीं था। एक्ट्रेस बताती हैं कि ड्रिप का इंजेक्शन केवल मेरे दाहिने हाथ में डाला जा सकता था। मेरा बायां हाथ इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था...

google

Mumtaz health update: बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में देने वालीं सदाबहार अदाकारा मुमताज के स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट सामने आया है। मुमताज को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो लगभग 2 सप्ताह के बाद हॉस्पिटल से घर आ गई हैं। बताया गया है कि उन्हें पेट में इंफेक्शन हो गया था। डॉक्टर फिरोज सूनावाला के जरिए मुमताज को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो कि कोलाबा में उनके घर से लगभग 10 किमी दूर है। दिग्गज अभिनेत्री से हाल ही में अपनी हेल्थ को लेकर बात की और बताया कि आखिर उनके साथ क्या हुआ था।

इस बीमारी की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट हुईं मुमताज, 25 साल पहले कैंसर से जीती थी जंग

इस बीमारी से जूझ रही हैं मुमताज
मुमताज ने बताया, 'मैं इरिटेबल बाउल सिंड्रोम एंड कॉलिटिस (Irritable Bowel Syndrome and Colitis) दोनों से पीड़ित हूं। यह डायरिया का अचानक हमला था जो कि सबसे अच्छी दवा के बावजूद भी बंद नहीं हो रहा था। इसलिए, अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ी। अस्पताल में भी मुझे सामान्य होने में सात दिन लगे।' 

End of Feed