Filmfare Award 2022: 'शेरशाह' बेस्ट फिल्म तो सुभाष घई को लाइफटाइम अचीवमेंट, जानें किसे मिला सर्वश्रेष्ठ एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 07:05 AM IST

67th Filmfare Awards Full list: फिल्म जगत के सबसे लोकप्रिय अवॉर्ड 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा मंगलवार को कर दी गई।

google

67th Filmfare Awards Full list: फिल्म जगत के सबसे लोकप्रिय अवॉर्ड 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा मंगलवार को कर दी गई। इस बार शो को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने होस्ट किया। रेड कार्पेट पर कियारा आडवाणी,  कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल और दिया मिर्जा का खूबसूरत अवतार देखने को मिला। इस अवॉर्ड्स की शुरुआत 30 अगस्त 2022 को हो गई है। इस बार 'शेरशाह' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय) और निर्देशक विष्णु वर्धन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। 

Filmfare Award 2022: 'शेरशाह' बेस्ट फिल्म तो सुभाष घई को लाइफटाइम अचीवमेंट, जानें किसे मिला सर्वश्रेष्ठ एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड

रणवीर बने सर्वश्रेष्ठ एक्टर 

फिल्म '83' के लिए रणवीर सिंह को मिला बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड, जबकि फिल्म 'मिमी' के लिए कृति सैनन को मिला बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल (फीमेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड। फिल्म 'सरदार उधम' के लिए विक्की कौशल को मिला बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जबकि फिल्म 'शेरनी' के लिए विद्या बालन को मिला बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर अवॉर्ड।

End of Feed