UP Chunav: विपक्ष की वोट बैंक की राजनीति से नहीं डरे, विरोध के बावजूद हमने धारा 370 को उखाड़ फेंका: अमित शाह

  • Updated Jan 28, 2022, 07:08 AM IST

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव कोई विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री तय करने के लिए नहीं है, बल्कि यह अगले 20 वर्षों के लिए उत्तर प्रदेश की दिशा तय करने का चुनाव है।

UP Chunav: विपक्ष की वोट बैंक की राजनीति से नहीं डरे, विरोध के बावजूद हमने धारा 370 को उखाड़ फेंका: अमित शाह

गौतम बुद्ध नगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अपने यूपी दौरे के दौरान आर्टिकल 370 को लेकर विपक्षी दलों की खिंचाई की और कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार उनकी वोट बैंक की राजनीति से नहीं डरती है। उन्होंने कहा कि  संसद में विरोध के बावजूद आर्टिकल 370 को "उखाड़" फेंक दिया। सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 'जब जम्मू और कश्मीर को भारत के साथ एकीकृत करने और अनुच्छेद 370 को रद्द करने के लिए संसद में प्रस्ताव लाया गया था, तो न केवल कांग्रेस ने इस कदम का विरोध किया था बल्कि बसपा और सपा ने भी प्रस्ताव का विरोध किया था। जब वे दादरी में वोट मांगने आते हैं, नोएडा के लोग पूछेंगे कि आपने इस कदम का विरोध क्यों किया? क्या वोट बैंक की राजनीति देश से ऊपर है? अगर आप वोट बैंक की राजनीति करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं, हम वोट बैंक की राजनीति से नहीं डरते।'

UP Chunav: विपक्ष की वोट बैंक की राजनीति से नहीं डरे, विरोध के बावजूद हमने धारा 370 को उखाड़ फेंका: अमित शाह

मोदी जी ने किया काम

गृह मंत्री ने आगे कहा कि ऐसा इसलिए संभव हुआ क्योंकि राज्य की जनता ने पीएम मोदी को दो-तिहाई बहुमत से दो बार सत्ता में लाने के लिए वोट किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने नरेंद्र मोदी को दो बार वोट दिया और मैं गर्व से कहना चाहता हूं कि हमारी सरकार से जो उम्मीदें थीं, पीएम मोदी ने विनम्रतापूर्वक उन्हें पूरा किया है।

End of Feed