मायावती ने अमित शाह को कहा थैंक्स, अखिलेश पर साधा निशाना- सपा से खुश नहीं है मुसलमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2022, 12:49 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चौथे चरण की वोटिंग हो रही है। वोट डालने के बाद मायावती ने बीजेपी नेता और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  सपा को वोट देने का मतलब है गुंडा राज, माफिया राज।

google

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान हो रहा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ के नगर नर्सरी स्कूल के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि मुसलमान इससे खुश नहीं हैं और सपा को वोट देने का मतलब है "गुंडा राज, माफिया राज" के लिए वोट करना।

मायावती ने अमित शाह को कहा थैंक्स, अखिलेश पर साधा निशाना- सपा से खुश नहीं है मुसलमान

मायावती ने कहा कि लोग उन्हें वोट नहीं देंगे। मुसलमान सपा से खुश नहीं हैं। यूपी के लोगों ने मतदान से पहले ही सपा को खारिज कर दिया है क्योंकि सपा को वोट देने का मतलब गुंडा राज, माफिया राज है। सपा सरकार में दंगे हुए थे। सपा नेताओं का चेहरा बताता है कि वे सत्ता में नहीं आ रहे हैं।

मायावती ने बुधवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी 2007 के अपने प्रदर्शन को दोहराएगी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सरकार बनाने के सपने चकनाचूर हो जाएंगे। उन्होंने राज्य में बसपा की प्रासंगिकता को स्वीकार करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारी पार्टी को समाज के सभी वर्गों का वोट मिल रहा है। मायावती ने कहा कि यह उनकी महानता थी कि उन्होंने सच्चाई को स्वीकार किया। उन्होंने साथ ही कहा कि बीएसपी को न केवल दलितों, बल्कि मुसलमानों, ओबीसी और सवर्णों का भी वोट मिल रहा है।

End of Feed