'भैया' वाले बयान पर बवाल: CM चन्‍नी ने दी सफाई, समर्थन में प्रियंका गांधी, BJP-AAP पर बोला हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2022, 05:05 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पंजाब में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए हैं, जहां उन्‍होंने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर तीखे वार किए तो यूपी-बिहार को लेकर दिए गए सीएम चन्‍नी के बयान का बचाव किया। मामले को तूल पकड़ता देख सीएम चन्‍नी ने भी इस पर सफाई दी है।

google

लुधियाना : पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को वोट डाला जाना है और उससे पहले यहां मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी के एक बयान को लेकर विवाद छिड़ गया है, जिसमें उन्‍होंने बिहार और उत्‍तर प्रदेश का भी जिक्र किया। इसे लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) कांग्रेस के खिलाफ हमलावर तेवर अपनाए हुए है। मामला तूल पकड़ता जा रहा है, जिसे देखते हुए अब पंजाब के सीएम ने भी सफाई दी है तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके बचाव में उतरीं।

'भैया' वाले बयान पर बवाल: CM चन्‍नी ने दी सफाई, समर्थन में प्रियंका गांधी, BJP-AAP पर बोला हमला
Photo Credit: ANI

सीएम चन्‍नी ने अपने ही बयान पर सफाई देते हुए कहा, 'जो लोग भी पंजाब में आए हैं, वो लोग खून पसीना लगाके काम करते हैं... पंजाब को विकास के रास्‍ते पर ले जाते हैं... हमारा उनसे रिश्‍ता है, प्‍यार है... मेरे बयान को गलत तरीके से लिया गया... मैंने अपना बयान केजरीवाल, संजय सिंह जैसे लोगों के लिए बोला था... जो पंजाब में आके काम करते हैं, पंजाब उनका भी उतना ही है, जितना हमारा है।'

End of Feed