Bihar Board 10th 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी, यहां करें चेक
Bihar Board 10th 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर आज जारी कर दिया है। रिजल्ट की सूचना बिहार बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए साझा की है। बीएसईबी रिजल्ट से जुडे़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।

Bihar Board 10th 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज यानी 21 मार्च 2023 को दोपहर 2 बजे रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल टॉपर्स को 1 लाख रुपए तक का कैश प्राइज दिया जा सकता है।
Bihar Board 12th Result 2023 Direct Link! Check marks here
बिहार बोर्ड 12वीं इंटर की परीक्षा इस साल 1 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित की गई। वहीं, 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षा में लगभग 13 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। आज सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
Sarkari Result 2023 Live Update - nmmse.kerala.gov.in पर जारी NMMSE रिजल्ट
केरल सरकार ने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र nmmse.kerala.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा। नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
nmmse.kerala.gov.in पर जाएं।
अब, परिणाम टैब पर जाएं।
पूछे गए विवरण प्रदान करके लॉगिन करें।
सबमिट करें और परिणाम देखें।
Sarkari Naukri Result Live - GATE 2023 स्कोरकार्ड जारी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर ने 21 मार्च, 2023 को GATE 2023 स्कोरकार्ड जारी किया है। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपने स्कोर IIT GATE की आधिकारिक साइट gate.iitk.ac.in के माध्यम से देख सकते हैं।
Sarkari Result 2023 Live - जारी हुई उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आंसर की
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (The Uttarakhand Public Service Commission ) ने हाल ही में Junior Assistant Exam 2022 के लिए provisional answer key जारीकी है। उत्तर कुंजी UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए करें अप्लाई
बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स 23 मार्च से 27 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट मई में जारी किए जाने की संभावना है।
Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए करें अप्लाई
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में असफल रहे स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा में बैठेने का मौका दिया जाएगा। बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू कर दी जाएगी। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे मई में जारी होंगे।
Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - इतने केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
बिहार बोर्ड 12वीं इंटर की परीक्षा में इस साल 6,36,432 छात्राएं और 6,81,795 छात्र शामिल हुए थे। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 38 जिलों और 1464 केंद्रों पर किया गया था। अब बिहार बोर्ड ने आज परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है।
Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - 12वीं साइंस के टॉपर
आयुषि नंदन – 94.8%
हिमांशु कुमार – 94.4%
शुभम चौरसिया – 94.4%
अदिति कुमारी – 94.2%
रमा भारती – 93.8%
BSEB Class 12th Result 2023 LIVE - 12वीं रिजल्ट जारी, 10वीं रिजल्ट जल्द
बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जबकि, 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक हुई। आज बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं का रिजल्ट भी 31 मार्च तक घोषित कर दिया जाएगा।
Sarkari Result 2023 Live - आज जारी हुआ 12वीं बोर्ड का रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज, 21 मार्च को घोषित किया गया है। बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया गया। आयुषी नंदन, मोहक और सौम्या ने बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा में टॉप किया है।
BSEB Class 12th Result 2023 LIVE - सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए 23 मार्च से करें अप्लाई
बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं सप्लीमेंट्री और रिवैल्यूएशन के फॉर्म 23 मार्च को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा में फेल या रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स सप्लीमेंट्री या रिवैल्यूएशन के लिए तय समय के अंदर अप्लाई कर सकेंगे।
BSEB Class 12th Result 2023 LIVE - ऐसा रहा 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट
कुल परीक्षार्थी : 49,155
सफल परीक्षार्थी : 46,180
फर्स्ट डिविजन : 30,475
सेकेंड डिविजन : 12,795
थर्ड डिविजन : 2,730
BSEB Class 12th Result 2023 LIVE - बीते साल का आंकड़ा
बीते साल बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में 13,45,939 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे लेकिन केवल 10,62,557 ने ही परीक्षा में सफलता हासिल की थी। पिछले साल 12वीं का कुल पास प्रतिशत 80.15 % दर्ज किया गया था।
BSEB Bihar Board Inter Result 2023 LIVE - इस लिंक से डाउनलोड करें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट
बिहार बोर्ड ने 12वीं इंटर परीक्षा के नतीजे आज 21 मार्च को जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स इस डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।
Direct Link - Bihar Board 12th Result 2023
BSEB Bihar Board Inter Result 2023 LIVE - कब आएगा 10वीं मैट्रिक का रिजल्ट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आज कक्षा 12वीं यानी इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड द्बारा दी गई सूचना के मुताबिक, 10वीं यानी मैट्रिक का रिजल्ट भी 30 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से रिजल्ट की सटीक तारीख जल्द जारी की जाएगी।
Bihar Board 12th Result Live Update - बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम इस आधिकारिक साइट से करें चेक
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) — BSEB ने Bihar Board class 12 result जारी कर दिया है। बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम को biharboardonline.bihar.gov.in पर से देखा जा सकता है। बता दें, Bihar Board Class 12 Result Date की जानकारी आज Tweet के माध्यम से दी गई थी।
Bihar Board 12th Result Live - कब मिलेगी मार्कशीट
बिहार बोर्ड 12वीं इंटर परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स आज अपना ई-मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, मार्कशीट की फिजिकल कॉपी के लिए अभी इंतजार करना होगा। स्टूडेंट्स इसे अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।
Bihar Board 12th Result Live - 12वीं आर्ट्स में किसने किया टॉप
बिहार बोर्ड 12वीं इंटर के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। जारी सूचना के मुताबिक, 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में मोहा देशा ने पहला स्थान, कुमारी प्रज्ञा ने दूसरा और सौरभ कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - कॉमर्स में 93.95% स्टूडेंट्स रहे सफल
बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। इस साल 12वीं कॉमर्स मे 49,155 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से 46,180 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। बता दें कि कॉमर्स का पास प्रतिशत 93.95% दर्ज किया गया है।
Sarkari Result 2023 Live - आज जारी हुआ 12वीं बोर्ड का रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज, 21 मार्च को घोषित किया गया है। बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया गया। आयुषी नंदन, मोहक और सौम्या ने बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा में टॉप किया है।
Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - बिहार बोर्ड टॉपर को कैश प्राइज के साथ मिलेगा लैपटॉप
आधिकारिक सूचना के मुताबिक, बिहार बोर्ड 12वीं में तीसरी रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट को 50,000 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ लैपटॉप और किंडल रीडर दिया जाएगा। जबकि, तीनों स्ट्रीम के चौथे और पांचवें रैंक धारकों को लैपटॉप के सा 15,000 रुपये दिए मिलेगा।
Bihar Board Class 12th Topper 2023 LIVE - 12वीं कॉमर्स के टॉपर्स
बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स कैटेगरी में औरंगाबाद की सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने पहले स्थान पर जगह बनाई है। जबकि, दूसरे स्थान पर भूमि कुमारी और तनुजा सिंह हैं। वहीं, कोमल कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - किस स्ट्रीम में किसने किया टॉप
साइंस टॉपर: आयुषि नंदन
कॉमर्स टॉपर: सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक
आर्ट्स टॉपर: मोहक देसा
Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - बिहार बोर्ड 12वीं स्पलीमेंट्री परीक्षा
बिहार बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बिहार बोर्ड 12वीं स्पलीमेंट्री परीक्षा के लिए परसों यानी 23 मार्च से आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे। वहीं, इसका रिजल्ट भी मई के पहले सप्ताह मेे बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - कला, विज्ञान और वाणिज्य के टॉपर
बिहार बोर्ड 12वीं इंटर परीक्षा में इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है। जारी सूचना के मुताबिक, विज्ञान में आयुषी नंदन, कला में मोहक देसा पूर्णिया और वाणिज्य में सौम्या ने टॉप किया है। इस साल के टॉपर्स को 70 हजार रुपए कैश प्राइज और लैपटॉप दिया जाएगा।
Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक
बिहार बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया गया है। स्टूडेंट्स biharboardonline.gov.in या onlinebseb.in और secondary.biharbaordonline.com पर अपने परिणाम देख सकते हैं।
Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - इन वेबसाइट पर देखें नतीजे
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल 12वीं इंटर का रिजल्ट स्टूडेंट्स इन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
1. biharboardonline.bihar.gov.in
2. onlinebseb.in
3. secondary.biharboardonline.com
Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट्स का खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज 12वीं इंटर परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी करने वाला है। स्टूडेंट्स रोल कोड व रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।
BSEB 12th Result 2023 LIVE - बिहार बोर्ड रिजल्ट आज
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक और 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित की गई। अब बिहार बोर्ड 12वीं इंटर का रिजल्ट आज जारी करने जा रहा है।
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - वेबसाइट पर रखें नजर
बिहार बोर्ड बस थोड़ी ही देर मे 12वीं इंटर का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ ही मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा।
BSEB 12th Result 2023 Live - जांची गई इतनी कॉपियां
इस साल इंटर की 69,44,777 आंसर शीट और मैट्रिक की 96,63,774 आंसर शीट जांची गई। अब बिहार बोर्ड आज 12वीं इंटर का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। बता दें कि परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी।
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आजा जारी करने वाला है। बता दें कि आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ ही जारी होगा। इसके साथ ही टॉपर की लिस्ट भी जारी होगी।
Bihar Board 12th Result 2023 Live - बीते साल के टॉपर
अंकित कुमार गुप्ता ने 94.6 फीसदी के साथ कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया था जबकि सौरव कुमार ने 94.4 प्रतिशत के साथ साइंस स्ट्रीम में टॉप किया और संगम राज ने पिछले साल 96.4 प्रतिशत के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया।
Bihar Board Intermediate Result 2023 Live - SMS पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं इंटर का रिजल्ट स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें 'BIHAR12' और अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करके 56263 नंबर पर भेजना होगा।
Bihar Board Intermediate Result 2023 Live - कब होगी स्क्रूटनी परीक्षा
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से 12वीं की स्क्रूटनी परीक्षा अप्रैल में आयोजित किए जाने की संभावना है। बिहार बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के बाद परीक्षा की सटीक तारीख वेबसाइट पर जारी करेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
Bihar Board 12th Result 2023 Live - बिहार बोर्ड का ऐलान, आज आएगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज यानी 21 मार्च 2023 को दोपहर 2 बजे नतीजे जारी करने वाला है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Sarkari Result Live - GATE 2023 स्कोरकोर्ड देखें
इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट, GATE 2023 का रिजल्ट आउट हो गया है, और स्कोरकार्ड आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT कानपुर द्वारा जारी किया गया है। स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट - gate.iitk.ac.in पर जारी किया जाएगा। GATE 2023 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार GATE 2023 लॉगिन के माध्यम से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड और चेक कर सकते हैं।
Sarkari Result 2023 Live - सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड
तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) सब-इंस्पेक्टर (PTO) के लिए लिखित परीक्षा (तकनीकी पेपर) के लिए आज, 21 मार्च को हॉल टिकट जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.tslprb.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 Live - जारी हुए एसआई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड
असम स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने एसआई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन संख्या, उम्मीदवार का नाम और जन्म तिथि का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result 2023 Live - सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी
Odisha Public Service Commission ने opsc.gov.in पर सहायक प्रोफेसर (अर्थशास्त्र) चरण 1 का परिणाम की घोषणा कर दी है। ओडिशा लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रोफेसर (अर्थशास्त्र) चरण 1 का परिणाम कल 20 मार्च को जारी किया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result 2023 Live - दिल्ली विश्वविद्यालय में निकली नौकरी
कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार cvs.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 106 रिक्तियों को भरना है।
Sarkari Result Live - सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 5000 बंपर नौकरी
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। उक्त पदों के लिए लगभग 5000 रिक्तियां भरी जाएंगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 20 मार्च 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 03 अप्रैल 2023 है।
Sarkari Naukri Exam 2023 LIVE - SLPRB असम ने जारी किया एसआई एडमिट कार्ड
असम स्टेट लेवल पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल को किया जाएगा।
Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - IIT भिलाई में यह पद खाली
आईआईटी भिलाई ने असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए 30 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - NWDA ने निकाली वैकेंसी
नेशनल वॉटर डेवलपमेंट एजेंसी ने जूनियर इंजीनियर सहित 40 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 17 अप्रैल 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 890 रुपए शुल्क जमा करना होगा।
Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - अप्रेंटिस के 5000 पद खाली
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 3 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए 5000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती पर बड़ा अपडेट
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल भर्ती में वैकेंसी की संख्या 46435 से बढ़ाकर 50187 कर दी है। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक किया गया था।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - सीआरपीएफ में नौकरी का मौका
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कांस्टेबल के 9212 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 27 मार्च से आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल निर्धारित की गई है।
Sarkari Exam Result 2023 LIVE - यूजीसी नेट रिजल्ट जल्द होगा जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का रिजल्ट जल्द ही जारी करने जा रहा है। जिसके बाद अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।
Sarkari Naukri Exam 2023 LIVE - इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती परीक्षा की तारीख जारी
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ग्रुप सी और डी परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। जिसके मुताबिक परीक्षा का आोयजन 25 मार्च से 2 अप्रैल 2023 तक किया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यस से 3932 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - टीएस पुलिस हॉल टिकट कल होगा जारी
तेलंगाना स्टेट लेवल पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से सब इंस्पेक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड कल यानी 21 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 26 मार्च को किया जाएगा।
Sarkari Naukri Exam 2023 live - कल आएगा राजस्थान सेट एडमिट कार्ड
राजस्थान सेट का एडमिट कार्ड कल यानी 21 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 26 मार्च 2023 को किया जाएगा।
Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - इनकम टैक्स विभाग में नौकरी का मौका
इनकम टैक्स विभाग ने टैक्स इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू की जा चुकी है। अभ्यर्थी तय समय के अंदर निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - राजस्थान सीनियर टीचर आंसर-की जारी
राजस्थान सीनियर टीचर आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने ग्रेड 2 सीनियर टीचर आंसर की आज यानी 20 मार्च को जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - यूपी में सरकारी नौकरी का मौका
उत्तर प्रदेश अधीनस्ध सेवा चयन आयोग ने रीडर और प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 15 अप्रैल 2023 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए चयन परीक्षा के आधार पर होगा।
Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - एसएससी ने बढ़ाई जीडी कांस्टेबल की वैकेंसी
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल भर्ती में वैकेंसी की संख्या 46435 से बढ़ाकर 50187 कर दी है। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक किया गया था।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - असम पुलिस ने जारी किया एडमिट कार्ड
असम पुलिस ने सब इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल को किया जाएगा।
Bihar Board Class 12th Result 2023 LIVE - एपी हाई कोर्ट में नौकरी का मौका
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने सिविल जज पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 6 अप्रैल 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए 30 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Exam Result 2023 LIVE - कब आएगा बिहार बोर्ड रिजल्ट
बिहार बोर्ड डेटशीट में दी गई सूचना के मुताबिक बिहार बोर्ड 12वीं और 10वीं का रिजल्ट मार्च के आखिरी और अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 12वीं के नतीजे आज शाम को जारी किया जा सकता है।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - राजस्थान रीट आंसर-की जारी
राजस्थान रीट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की हाल ही में जारी की गई है। अभ्यर्थी आज यानी 20 मार्च से 22 मार्च तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए शुल्क जमा करना होगा।
Sarkari Naukri 2023 LIVE - इन पदों के लिए आज आवेदन का आखिरी मौका
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल ने ग्रुप 4 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 3047 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आज यानी 20 मार्च तक ही आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2023 Live - अपरेंटिस से करें करियर की शुरुआत
CSPDCL Apprentice Recruitment 2023 से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) ने विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस के 156 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 156 अपरेंटिस पदों में से 48 ग्रेजुएट अपरेंटिस (इंजीनियरिंग) के लिए उपलब्ध हैं, 63 डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए हैं और बाकी 45 ग्रेजुएट नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेडों के लिए हैं। उम्मीदवार 31 मार्च 2023 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2023 Live - आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया खुल गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है। (AP ICET 2023 registration) हालांकि, उम्मीदवार अपने आवेदन विलंब शुल्क के साथ 17 मई तक जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result 2023 Live - TNPSC ने जारी किया एनुअल प्लानर
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने वर्ष 2023 में निर्धारित सभी प्रमुख परीक्षाओं के लिए संशोधित और वार्षिक योजनाकार -2023 जारी किया है। आयोग ने TNPSC संशोधित वार्षिक योजनाकार 2023 का विवरण अपलोड किया है जो आपको विवरण जानने का अवसर प्रदान करता है। TNPSC Revised Annual Planner 2023 की घोषणा tnpsc.gov.in पर की गई है।
Sarkari Naukri Result 2023 Live - राजस्थान सेट (SET) परीक्षा प्रवेश पत्र
बांसवाड़ा में गुरु गोविंद जनजातीय विश्वविद्यालय 21 मार्च को राजस्थान सेट (SET) परीक्षा प्रवेश पत्र 2023 जारी करेगा। उम्मीदवार राजस्थान एसओएस पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान सेट 2023 परीक्षा 26 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड, वोटर कार्ड या कोई अन्य आईडी कार्ड अपने साथ ले जाना होगा।
Sarkari Naukri Result 2023 Live - जारी हुई राजस्थान रीट परीक्षा पर आंसर की
आरईईटी उत्तर कुंजी 2023 जारी कर दी गई है। RSMSSB ने लेवल 1 और लेवल 2 दोनों परीक्षाओं के लिए REET उत्तर कुंजी पीडीएफ 2023 जारी की है। उत्तर कुंजी के साथ, RSMSSB ने REET प्रश्न पत्र भी जारी किए हैं। उम्मीदवार जो आरईईटी 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर आरएसएमएसएसबी प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक उत्तर कुंजी 2023 और प्रश्न पत्र पीडीएफ की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 Live - इसरो में नौकरी का शानदार मौका
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो आज 20 मार्च, 2023 को इसरो युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2023 शुरू करेगा। इसरो 2023 पंजीकरण अब इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर खुल गया है। इसके लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवारों को isro.gov.in/YUVIKA पर अपना पंजीकरण कराना होगा।
