CTET Result 2022: सीटेट परीक्षा परिणाम घोषित, इस वेबसाइट पर करें चेक
CTET Result 2022: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के परिणाम का उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार यह घोषित हो गया है। पहले चर्चा हो रही थी कि नतीजे 15 फरवरी को आएंगे, हालांकि ऐसा हुआ नहीं। परिणाम में लगातार हो रही देर के चलते उम्मीदवारों में नाराजगी दिखी थी लेकिन अब इंतजार खत्म हो चुका है। यहां आप रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं।
_1646820875__rend_4_3.jpg)
CTET Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE की ओर से सीटेट परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 21 जनवरी किया गया था। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (ऑनलाइन) मोड में आयोजित हुई। इसके लिए देशभर में विभिन्न केंद्रों में परीक्षा की व्यवस्था की गई थी। तब से, उम्मीदवार अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ताजा अपडेट ये है कि नतीजे घोषित हो गए हैं।
CTET Result 2022 Declared: Check Marks here
सीटीईटी 2021 के रिजल्ट को लेकर बोर्ड की ओर से कोई अपडेट जारी न किए जाने से परीक्षार्थी नाराज थे और लगातार ट्विटर पर नतीजे जल्द घोषित करने की मांग हो रही थी। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी हो गए हैं और रिजल्ट देख सकते हैं। लॉग इन के लिए जरूरी क्रेडेंशियल्स का उपयोग करें।
सरकारी स्कूलों में कर सकते हैं अप्लाई
सीटेट परीक्षा में सफल होने वले उम्मीदवार सरकारी स्कूलों में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक और कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रोविजनल आंसर की पहले हुई थी जारी
बोर्ड ने सीटेट एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की 01 फरवरी को जारी की थी। इस पर आपत्ति उठाने के लिए भी उम्मीदवारों को मौका दिया गया था। रिजल्ट 1 महीने से अधिक समय के बाद जारी किया गया है।
6 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हुए क्वालिफाई
सीटेट रिजल्ट जारी हो चुके हैं, इसमें कुल 6.7 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लॉगिन के लिए उन्हें रोल नंबर की जरूरत होगी।
CTET Exam 2022: इतने सीटेट परीक्षा उम्मीदवार पास
सीटेट परीक्षा के नतीजे आ चुके हैं और 4,45,467 उम्मीदवारों ने पेपर 1 और 2,20,069 ने पेपर 2 पास किया है।
CTET रिजल्ट के बाद इन उम्मीदवारों को मिलेगी रियायत
सीटेट परिणाम के बाद स्कूल प्रबंधन (सरकार, स्थानीय निकाय, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त) अपनी मौजूदा आरक्षण नीति के अनुसार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग, विकलांग व्यक्तियों, आदि से संबंधित व्यक्तियों को रियायतें देने पर विचार कर सकते हैं।
सिर्फ CTET पास करने से नौकरी नहीं
शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में सीटीईटी स्कोर को वेटेज मिलेगा, हालांकि सीटीईटी पास करना किसी भी व्यक्ति को भर्ती/रोजगार के लिए अधिकार प्रदान नहीं करेगा क्योंकि यह नियुक्ति के लिए पात्रता मानदंडों में से केवल एक है।
कितने अंक पाने वाले CTET परीक्षा करेंगे क्वालीफाई
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीटीईटी परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले व्यक्ति को सीटीईटी पास या सीटीईटी पास माना जाएगा।
CTET Result: कैटेगिरी-वार न्यूनतम योग्यता अंक
कैटेगिरी
न्यूनतम योग्यता प्रतिशत
पासिंग मार्क्स
आम
60%
150 में से 90
ओबीसी/एससी/एसटी
55%
150 में से 82.50
सीबीएसई CTET परीक्षा आंसर की
सीबीएसई ने पहले आंसर की जारी की थी और रजिस्टर हुए उम्मीदवार को आपत्ति की सुविधा प्रदान की गई थी। इस सुविधा का उपयोग करते हुए, उम्मीदवार सीटीईटी 2021 आंसर की को लेकर अपने मुद्दों या समस्याओं के बारे में बता सकते हैं।
CTET योग्यता प्रमाण पत्र की आजीवन सीमा
सीबीएसई के लिए नियुक्ति को लेकर सीटीईटी योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता अवधि यानी वेलिडिटी सभी श्रेणियों के लिए आजीवन होगी।
CTET परीक्षा से हटाई प्रयास की सीमा
सीटीईटी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए एक व्यक्ति कितने प्रयास कर सकता है, इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
डायरेक्ट लिंक से देखें सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट
सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाएं
होम पेज पर उपलब्ध सीटीईटी 2021 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
लॉगिन विवरण दर्ज करें
आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा
इसे अपने कंप्यूटर पर जांचें और डाउनलोड करें
आगे की जरूरतों के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
डिजिटल फॉर्मेट में पात्रता प्रमाण पत्र
सीबीएसई सभी उम्मीदवारों को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की मार्कशीट और सफल उम्मीदवारों को उनके डिजिलॉकर खाते में डिजिटल फॉर्मेट में पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करेगा।
CTET रिजल्ट बीते दिन हुआ घोषित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2021 का परिणाम बीते दिन 9 मार्च को घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
CTET RESULT DECLARED
सीबीएसई ने सीटीईटी 2021 का रिजल्ट आधिकारिक सीटीईटी वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया है। परिणाम तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपना सीटीईटी 2021 रोल नंबर दर्ज करना होगा।
CTET को लेकर बढ़ाई गई थी वैधता अवधि
सीटेट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से 2021 में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) योग्यता प्रमाण पत्र वैधता अवधि को 2011 से पूर्वव्यापी प्रभाव के साथ 7 साल से बढ़ाकर आजीवन करने के अपने निर्णय की घोषणा की गई थी।
CTET Result Check: ऐसे देखें सीटेट परीक्षा का रिजल्ट
आधिकारिक सीबीएसई सीटीईटी साइट ctet.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर, नीचे स्क्रॉल करें और 'सीटीईटी 2021 दिसंबर परिणाम' पर क्लिक करें।
वैकल्पिक रूप से, सीटीईटी 2021 परिणाम देखने के लिए सीधे लिंक के लिए यहां क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा, अपने सीटीईटी रोल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें।
CTET 2021 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अपना परिणाम जांचें और इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
CTET Exam: ऐसे हुआ था सीटेट परीक्षा का आयोजन
सीटीईटी एग्जाम 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक किया गया था। पहले पेपर परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए और दूसरे पेपर की परीक्षा कक्षा 6 से कक्षा 8 तक अभ्यर्थी के लिए आयोजित हुई थी।
CTET का रिजल्ट हुआ जारी
सीबीएसई ने सीटीईटी 2021 का रिजल्ट आधिकारिक सीटीईटी वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया है। परिणाम तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपना सीटीईटी 2021 रोल नंबर दर्ज करना होगा।
CTET 2021 Result: इतने उम्मीदवारों ने पेपर 1 और पेपर 2 किया पास
रजिस्टर होने वाले उम्मीदवार उपस्थित हुए योग्य उम्मीदवार पेपर -1 में पेपर-1 में 18,92,276 14,95,511 4,45,467 और पेपर - 2 में 16,62,886 12,78,165 2,20,069 शामिल हुए थे।
CTET Result के बाद आगे का प्रोसेस
सीटेट परिणाम घोषित होने के बाद, सीबीएसई श्रेणी-वार कट-ऑफ लिस्ट जारी करेगा। 2022 के बाद से 7 साल के पिछले दिशानिर्देश की तुलना में CTET प्रमाणपत्र की पात्रता को जीवन भर के लिए बढ़ा दिया है।
फाइनल आंसर की जल्द होंगे जारी
सीबीएसई की ओर से प्रोविजनल आंसर की पहले जारी की गई थी। इसी की समीक्षा के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा। ये रिजल्ट के बाद घोषित किया जाएगा।
आंसर की पहले हो चुकी है जारी
सीबीएसई ने उम्मीदवारों के लिए आंसर की और रिस्पांस शीट पहले ही जारी कर दिया था। इस पर आपत्ति उठाने का मौका भी दिया गया था। ऑब्जेक्शन विंडो 4 फरवरी, 2022 तक खुले थे। अब जल्द ही फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी।
रोल नंबर इन डिटेल्स की होगी जरूरत
CTET 2021 दिसंबर सत्र परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने CTET रोल नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी। परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे
सीटेट परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी वैधता अब 7 साल से बढ़ाकर आजीवन कर दी गई है। इसके आधार पर आवेदक कक्षा 1 से 8वीं तक के सरकारी स्कूल में टीचिंग के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड
सीबीएसई ने पूरे भारत में सीटेट परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 21 जनवरी तक कंप्यूटर आधारित (ऑनलाइन) मोड में कराया था। CTET 2021 परीक्षा आयोजित की थी. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
सीटेट रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर, 'सीटीईटी 2021 परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
आपका सीटीईटी 2021 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
