Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट हुई जारी, इतने प्रतिशत छात्र बिहार बोर्ड रिजल्ट में पास
BSEB, Bihar Board 10th Result 2023, Sarkari Result 2023, results.biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। हाल ही में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 10th Result 2023, BSEB Sarkari Result 2023, biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। हाल ही में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें इस बार कक्षा 10वीं में कुल 81.4 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं।
Bihar Board 10th Result 2023 Direct Link: Check Marks here | Bihar Board 10th Marksheet Download Link
बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की मदद से जारी किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस की समाप्ति के साथ लिंक बोर्ड एक्टिवेट कर दिया गया था। अगर छात्र बोर्ड के पोर्टल पर अपना परिणाम देखने में असमर्थ हैं, तो वे अपने स्कोर देखने के लिए SMS सुविधा का भी उपयोग कर सकते हैं।
BSEB Matric Result 2023 Topper List of Website
बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करना होगा। इन विवरणों का उल्लेख एडमिट कार्ड पर भी किया गया है।
Bihar Board Class 10th Result 2023 LIVE - टॉप 5 में 21 स्टूडेंट्स ने बनाई जगह
शिक्षामंत्री ने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा कल कर दी है। टॉप 5 में कुल 21 स्टूडेंट्स ने अपनी जगह बनाई है। बता दें कि मोहम्मद रुम्मान ने कक्षा 10वीं के टॉपर बने हैं। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं।
Bihar Board 10th Sarkari Result 2023 LIVE - 10वीं टॉपर के नंबर
रुम्मान अशरफ - 489 अंक
नम्रता कुमारी - 486 अंक
ज्ञानी अनुपमा - 486 अंक
संजू कुमारी - 484 अंक
भावना कुमारी - 484 अंक
जयनंदन कुमार पंडित - 484 अंक
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - फरवरी में हुई परीक्षा
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया। यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.45 तक और दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई। वहीं , बोर्ड ने कल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
Bihar Board 10th Sarkari Result 2023 LIVE - स्क्रूटनी के लिए इस डेट से करें अप्लाई
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 3 अप्रैल से शुरू की जाएगी। बोर्ड इस संबंध में विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी करेगा।
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - कैसा रहा 10वीं का रिजल्ट
प्रथम श्रेणी: 4,74,615
द्वितीय श्रेणी: 5,11,623
तृतीय श्रेणी: 2,99,518
पास डिवीजन: 19,447
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर ने जताई खुशी
बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर मो. रुम्मान अशरफ ने कहा कि बिहार का टॉपर बनकर काफी खुशी मिल रही है। इसमें माता-पिता के साथ स्कूल के शिक्षकों का योगदान रहा। रुम्मान बताते हैं कि वह NDA पास कर देश सेवा करना चाहते हैं।
BSEB Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - स्क्रूटनी के लिए इस डेट से करें अप्लाई
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 3 अप्रैल से शुरू की जाएगी। बोर्ड इस संबंध में विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी करेगा।
Bihar Board Class 10th Toppers: बीते साल के कक्षा 10वीं टॉपर्स
Bihar Board Class 10th Toppers: बीते साल बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 16,11,099 उपस्थित हुए थे, इनमें से 12,86,971 छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा पास की। बिहार बोर्ड के परिणाम 2023 लगभग 16.37 लाख छात्रों के लिए घोषित हुए हैं। शैक्षणिक सत्र 2022-23 का कुल पास प्रतिशत 81.04 फीसदी रहा है। बीते साल कक्षा 10वीं के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 79.88 फीसदी रहा था।
BSEB Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - दो शिफ्ट में हुई परीक्षा
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया। यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.45 तक और दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल 10वीं परीक्षा में लगभग 17 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
Bihar board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का पुर्नमूल्यांक
Bihar board 10th Result 2023: जो उम्मीदवार बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में हासिल होने वाले अंकों से असंतुष्ट रहते हैं, वे अपनी आंसर शीट के पुनर्मूल्यांकन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और अनुरोध करने के लिए कॉपी विषय शुल्क आवश्यक है। परिणाम घोषित होने के बाद शेड्यूल साझा किया जाएगा।
Bihar Board Class 10th Result 2023: बीएसईबी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुईं ये घोषणाएं
बिहार बोर्ड का परिणाम डेटा जैसे पास प्रतिशत, छात्रों की उपस्थिति, मंडलवार परिणाम आदि।
टॉपर्स के नाम।
कम्पार्टमेंट परीक्षा और पुनर्मूल्यांकन कार्यक्रम।
Bihar Board Class 10th Result 2023: टॉप 5 रैंक हासिल करने वाले बिहार बोर्ड छात्र
Bihar Board Class 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 में 21 छात्रों को टॉप फाइव रैंक मिली है।
रैंक 1: एक छात्र।
रैंक 2: 2 छात्र।
रैंक 3: तीन छात्र।
रैंक 4: 6 छात्र।
रैंक 5: 9 छात्र।
Bihar Board Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट टॉपर्स के मार्क्स
Bihar Board Result 2023 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 के पहले और दसवीं रैंक वालों के बीच का अंतर 13 अंकों का है।
रैंक 1 धारक के अंक: 489 अंक।
रैंक 10 धारक के अंक: 476 अंक।
Bihar Board Class 10th Result 2023 Live: 4.74 लाख छात्रों को मिली फर्स्ट डिवीजन
फर्स्ट डिवीजन: 474615 छात्र
सेकेंड डिवीजन: 511623 छात्र
थर्ड डिवीजन: 299518 छात्र
Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड स्कोरकार्ड का विवरण
Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम और व्यक्तिगत विवरण।
हर विषय में अंक और हर विषय में छात्र की ओर से प्राप्त अंक।
संयुक्त सभी विषयों में कुल अंक और छात्रों की ओर से प्राप्त अंक।
पास / फेल स्थिति और डिवीजन।
अन्य सूचना।
Bihar Board Result Live - कंपार्टमेंट की परीक्षा को लेकर अपडेट
छात्र लगातार कंपार्टमेंट की परीक्षा की तारीख को लेकर सर्च कर रहे हैं। आपको बता दें कंपार्टमेंट की परीक्षा अप्रैल के अंत तक आयोजित की जाएगी। वहीं रिजल्ट मई के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है।
BSEB 10th Result LIVE - देखें जरूरी अपडेट
यदि आपने अब तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है तो आधिकारिक साइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं या फिर एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप डिजिलॉकर से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Bihar Board 10th Result - 11वीं में एडमिशन के लिए स्कूल करें विजिट
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों से अनुरोध है कि, एक बार अपने स्कूल विजिट करें। यहां आप 11वीं में दाखिला हेतु सभी संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वबेसाइट पर विजिट करें।
Bihar Board Result Live - यहां देखें टॉपर्स
इस बार बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में मोहम्मद रुम्मान अशरफ - 489 अंक हासिल करके टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर दो छात्राएं नम्रता कुमारी और ज्ञानी अनुपमा ने 486 अंक हासिल किए हैं। जबकि तीसरे स्थान पर भी 484 अंक हासिल करने वाले तीन छात्र-छात्राएं संजू कुमारी, भावना कुमारी और जयनंदन कुमार पंडित हैं।
Bihar Board Result Live - कब ले सकेंगे 11वीं में दाखिला
कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद से छात्र गूगल पर सर्च कर रहे हैं, कि 11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया कब से शुरू होगी। आपको बता दें कक्षा 11वीं में दाखिला इस 15 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। छात्रों से अनुरोध है कि, अपने स्कूल एक बार विजिट करें। यहां आपको सटीक जानकारी मिल जाएगी।
Bihar Board Result Live - छात्रों ने लहराया परचम
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी हो गया है। छात्रों ने एक बार फिर अपना झंडा बुलंद कर दिया है। बता दें इस बार कक्षा 10वीं का कुल पासिंग पर्सेंटेज 81.06 प्रतिशत रहा है। वहीं मोहम्मद रुम्मान अशरफ ने 489 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है।
BSEB 10th Result - आधिकारिक साइट पर परिणाम
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट यदि आपने अब तक चेक नहीं किया है, तो वो आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
Bihar Board 10th Resut Live - साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स स्ट्रीम के लिए कितने प्रतिशत मार्क्स
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र लगातार साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स स्ट्रीम के लिए अपने पर्सेंटेज को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें इसके लिए आपको एक बार अपने स्कूल विजिट करना होगा। यहां से आप पुख्ता जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Bihar Board Result Live - टॉपर्स को किया गया पुरस्कृत
बता दें फर्स्ट, सेकेंड व थर्ड टॉपर को पुरस्कृत किया गया है। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं में टॉप करने वाला मुहम्मद अशरफ ने कहा कि, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि, उनके सबसे ज्यादा मार्क्स आएंगे।
Bihar Board 10th Result Live - टॉप करने वाले छात्र
यहां देखें बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं में टॉप करने वाले छात्र।
मोहम्मद रुम्मान अशरफ - 489
नम्रता कुमारी- 486
ज्ञानी अनुपमा - 486
संजू कुमारी - 484
भावना कुमारी- 484
Bihar Board 10th Result Live - कड़ाई के साथ कॉपियों की चेकिंग
बता दें इस बार पिछली बार की तुलना में अच्छा रिजल्ट देखने को मिला है। हालांकि पासिंग पर्सेंटेज कुछ खास नहीं रहा है। इससे साफ हो गया है कि, कॉपियों की चेकिंग काफी कड़ाई के साथ की गई है। बता दें परीक्षा भी काफी कड़ाई के साथ आयोजित की गई थी।
Bihar Board Result LIVE - ओनिजिनल मार्कशीट जल्द
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में छात्र ओरिजिनल मार्कशीट को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें 7 से 10 दिनों के भीतर ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके लिए लगातार हमारे आधिकारिक साइट से जुड़े रहें।
Sarkari Result 2023 Live - देखें फर्स्ट और सेकेंड टॉपर
हाल ही में बोर्ड द्वारा टॉपर्स की लिस्ट जारी की गई है। बता दें इस बार कक्षा 10वीं की परीक्षा में मोहम्मद रुम्मान अशरफ ने 489 अंक हासिल करके टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर दो छात्राएं नम्रता कुमारी और ज्ञानी अनुपमा ने 486 अंक हासिल किए हैं।
Bihar Board 10th Result Live - कक्षा 10वीं के टॉपर बने युम्मान
बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार कक्षा 10वीं के युम्मान ने अपना परचम बुलंद कर दिया है। बता दें युम्मान ने सबसे अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है।
Bihar Board Result Live - जारी हुआ कक्षा 10वीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। हाल ही में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। साथ ही लिंक एक्टिव कर दिया गया है।
BSEB 10th Result Live - शिक्षा मंत्री पहुंचे बोर्ड के दफ्तर
शिक्षा मंत्री बोर्ड के दफ्तर पहुंच चुके हैं। प्रेस कांफ्रेंस लगभग समाप्त होने वाली है। चंद मिनटो में परिणाम जारी हो सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम चेक कर सकेंग।
BSEB 10th Result Live - साइट कर लें ओपन
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट कुछ ही मिनट में जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेससाइट - biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर उपलबध करवा दिया जाएगा। छात्रों से अनुरोध है कि, साइट ओपन कर लें।
Bihar Board Result Live - यहां देखें सबसे पहले रिजल्ट
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों से अनुरोध है कि, अपना रोल नंबर व अन्य डिटेल बाहर निकाल कर रख लें। चंद मिनटो में रिजल्ट जारी होने वाला है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
BSEB 10th Result Live - 17 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
बता दें इस बार बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 17 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। ऐसे में अब छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
Bihar Board Result Live - रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट है। कक्षा 10वीं के परिणाम जारी होने के बाद हफ्ते दस दिन के भीतर 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए हमारे इस ब्लॉग से लगातार जुड़े रहें।
BSEB 10th Result Live - ऐसे चेक करें रिजल्ट
कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इस आसान स्टेप के माध्यमसे अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Bihar Board 10th Result पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें, रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
Bihar Board Result Live - जानकारी अपने पास कर लें सेव
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है छात्रों से अनुरोध है कि अपनो रोल नंबर, स्कूल कोड व अन्य जानकारी अपने स्क्रीन पर सेव कर लें ताकि रिजल्ट जारी होते ही आप सबसे पहले अपने परिणाम चेक कर सकें।
Bihar Board 10th Result Live - बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद, चेक करने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाएं। होमपेज पर जाकर Bihar Board 10th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
Bihar Board Result Live - पास होने के लिए इतने मार्क्स अनिवार्य
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। किसी एक विषय में 33 मार्क्स से कम अंक आने पर निराश ना हों। लेकिन यदि आपके दो से अधिक विषयों में 33 मार्क्स से कम अंक आते हैं तो फेल माने जाएंगे।
Bihar Board 10th Result Live - प्रवेश पत्र अपने पास रख लें
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों से अनुरोध है कि, अपना प्रवेश पत्र व रोल नंबर अपने पास रख लें। किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा हो सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यहां से डायरेक्ट अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
Bihar Board 10th Result 2023 Live - साइट क्रैश होने पर क्या करें
बता दें रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों छात्र एक बार में क्लिक करते हैं, यही कारण है कि साइट क्रैश होती है। ऐसी स्थिति में छात्र एसएमएस के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं। यहां BIHAR10 टाइप कर बिना स्पेश दिए 56263 पर मैसेज करें। रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
BSEB 10th Result 2023 Live - नीचे दिए इस लिंक पर चेक करें परिणाम
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इस लिंक पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
- biharboardonline.bihar.gov.in
- secondary.biharboardonline.com
Bihar Board 10th Result 2023 Today LIVE - बीएसईबी ने की आधिकारिक घोषणा
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड ने इसकी सूचना आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दे दी है। बोर्ड ने बताया है कि शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर 10वीं रिजल्ट की घोषणा आज 1.15 बजे करेंगे।
Bihar Board 10th Marksheet 2023 LIVE - आज जारी होगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल 10वीं की परीक्षा में लगभग 17 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बोर्ड अब इन स्टूडेंट्स का रिजल्ट आज यानी 31 मार्च को जारी करने जा रहा है। बता दें कि इंटर का रिजल्ट 21 मार्च को ही घोषित कर दिया गया था।
Bihar Board 10th Marksheet 2023 LIVE - टॉपर को मिलेगा ये इनाम
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 10वीं यानी मैट्रिक रिजल्ट आज जारी किए जाने की पूरी संभावना है। बीएसईबी 10वीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर की लिस्ट भी जारी करेगा। बता दें कि इस साल भी 10वीं टॉपर को कैश प्राइज के अलावा एक लैपटॉप और किंडल बुक रीडर दिया जाएगा।
BSEB 10th Matric Result 2023 LIVE - लाखों स्टूडेंट्स का रिजल्ट होगा जारी
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल फरवरी में किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल परीक्षा में लगभग 17 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बीएसईबी सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट आज एक साथ वेबसाइट पर जारी करेगा। जिसे रोल नंबर और रोवल कोड के जरिए डाउनलोड किया जा सकेगा।
Bihar Board 10th Marksheet 2023 LIVE - फरवरी में हुई थी परीक्षा
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल फरवरी में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज यानी 31 मार्च को जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा।
Bihar Board 10th Result 2023 LIVE - 17 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट होगा जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए लगभग 17 लाख स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था। वहीं, 12वीं परीक्षा में 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बता दें कि इंटर रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया था। वहीं, 10वीं का रिजल्ट आज जारी होगा।
BSEB 10th Sarkari Result Live - प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी घोषणा
रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। रिपोर्टों के अनुसार, Bihar Board 10th Result 2023 की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर करेंगे। सम्मेलन में बीएसईबी के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स 2023 की घोषणा रिजल्ट के साथ की जाएगी। परिणाम घोषित होने के बाद, बीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in 2023 पर बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2023 लिंक जारी करेगा।
biharboardonline.bihar.gov.in Live Update - जानें क्यों आज जारी हो सकता है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
पिछले साल का डाटा देखें तो पाएंगे कि बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम (Bihar Board 10th Exam 2023) 31 मार्च 2022 को जारी किया गया था, लेकिन जरूरी नहीं है कि इस बार भी यह परिणाम आज के ही दिन जारी किए जाएं, क्योंकि यदि ऐसा होता तो 12वीं का रिजल्ट भी उसी दिन जारी किया जाता , जिस दिन पिछले साल जारी किया गया था।
BSEB 10th Sarkari Result Live - शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित किया जाएगा बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट की घोषणा 11ः30 के आसपास की जा सकती है, लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें। बता दें, बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर द्वारा की जाएगी।
Bihar Board 10th Result 2023 Live - कितने बजे तक आएगा रिजल्ट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं 2023 के नतीजे जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फरवरी के महीने में आयोजित 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। इनसभी का परिणाम आज दोपहर 2 बजे तक में जारी किया जा सकता है।
Bihar Board 10th Result 2023 Live - बिहार बोर्ड दसवीं परीक्षा 2023 का रिजल्ट कब तक करें चेक
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा कभी भी 2023 में आयोजित हुई दसवीं परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में भाग लिया है, तो 11ः30 के आसपास बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट व टाइम की जानकारी देख सकेंगे।
Bihar Board 10th Result 2023 Live -बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 का रिजल्ट आज
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 के परिणाम जारी कर सकता है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह परिणाम आज दोपहर में घोषित किए जाएंगे, जबकि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट व टाइम की जानकारी दिन में 12 बजे से पहले की जाएगी।
BSEB, Bihar Board 10th Result 2023: आधिकारिक वेबसाइट से देखें स्कोर
Bihar Board 10th Result 2023: यहां बताई गई वेबसाइट्स की मदद से बिहार बोर्ड के परिणाम को चेक किया जा सकता है।
results.biharboardonline.com
secondary.biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
BSEB Matric, Bihar Board 10th Result 2023: मार्कशीट में आएगा एरर?
BSEB Matric, Bihar Board 10th Result 2023: यदि ऑनलाइन मार्कशीट में कोई गलती पाई जाती है, तो उम्मीदवारों को अपने स्कूलों को सूचित करना चाहिए। मार्कशीट की हार्ड कॉपी, जिसे उन्हें स्कूलों से एकत्र करना है, इसे अंतिम माना जाएगा और एडमिशन आदि के लिए उपयोग किया जा सकता है।
Bihar Board 10th result 2023: बिहार बोर्ड रिजल्ट और मार्कशीट
Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट के दिन छात्र केवल अपने अंक ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। मार्कशीट की हार्ड कॉपी बाद में स्कूलों को भेजी जाएगी।
Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड रिजल्ट का डेट और टाइम
Bihar Board 10th Result 2023 Date and Time: बीएसईबी यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से जल्द ही बिहार बोर्ड 10वीं या मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट 2023 की डेट और समय को लेकर घोषणा की जाएगी।
Bihar Board 10th Result 2023 Live Updates: पुनर्मूल्यांकन का काम
Bihar Board 10th Result 2023 Live Updates: बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद, बीएसईबी एक विंडो प्रदान करेगा जिसके दौरान उम्मीदवार आंसर शीट चेक करने के लिए अनुरोध दर्ज कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें फीस भुगतान करना होगा। मुख्य परीक्षा में फेल होने वालों को कंपार्टमेंट परीक्षा की मदद से कक्षा 10वीं पास करने का एक और मौका दिया जाएगा। इन इवेंट्स का शेड्यूल मैट्रिक रिजल्ट के बाद घोषित किया जाएगा।
Bihar Class 10th Result 2023: बीते 5 सालों के पास प्रतिशत
Bihar Class 10th Result 2023: यहां चेक करें बीते 5 साल का पास प्रतिशत।
2022: 79.88 प्रतिशत
2021: 78.17 प्रतिशत
2020: 80.59 प्रतिशत
2019: 80.73 प्रतिशत
2018: 68.89 प्रतिशत
Bihar Board Results 2023: ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड का रिजल्ट
Bihar Board Results 2023: बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध बिहार 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
यहां से अपने रिजल्ट को चेक करके पेज को डाउनलोड कर लें।
Bihar Board 10th result 2023: रजिस्टर करने वाले बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं छात्र
Bihar Board 10th result 2023: इस साल करीब 16 लाख से 17 लाख के करीब उम्मीदवार बिहार बोर्ड रिजल्ट के लिए इंतजार कर रहे हैं और इसके लिए बिहार बोर्ड की ओर से परिणाम के जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। यहां पर लगातार अपडेट्स को चेक किया जा सकता है।
