REET Admit Card 2022 Release Date: आज इस समय जारी होगा रीट का प्रवेश पत्र, पूरी हुई तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2022, 01:39 PM IST

REET Admit Card 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) जल्द ही राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे जल्द ही इसे REET की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in से डाउनलोड अब इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

google

REET Admit Card 2022 Release Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) जल्द ही राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वो प्रवेश पत्र जारी होने के बाद REET की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। REET एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करना होगा।

REET Admit Card 2022 Release Date: आज इस समय जारी होगा रीट का प्रवेश पत्र, पूरी हुई तैयारी

आज जारी हो सकता है REET एडमिट कार्ड 2022

REET एडमिट कार्ड को लेकर फिलहाल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि आज यानी 17 जुलाई 2022 को REET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि ताजा अपडेट के लिए वह आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर बनाए रखें।

दिव्यांगजनों को परीक्षा के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट 2022 परीक्षा से संबंधित एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार परीक्षा के लिए दिव्यांगजनों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। नेत्रहीन पोलियो, लकवा से ग्रस्त उम्मीदवारों को 50 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

End of Feed