REET 2022 Admit Card, Exam Centre List: एक्टिव हुआ रीट परीक्षा के एग्जाम सिटी सेंटर अलॉटमेंट लिंक, एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 07:43 AM IST

REET 2022 Admit Card, Exam Center Allotment List Link on reetbser2022.in, Sarkari Result 2022: बीएसईआर आरईईटी हॉल टिकट और एडमिट कार्ड आज, 14 जुलाई, 2022 को जारी होने की अटकलो के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर एग्जाम सेंटर का लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

google

REET 2022 Admit Card, Exam Center Allotment Link on www.reetbser2022.in, Sarkari Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आरबीएसई संभवतः 14 जुलाई, 2022 को आरईईटी एडमिट कार्ड 2022 जारी कर सकता है लेकिन इससे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जो उम्मीदवार शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं वह रीट की आधिकारिक साइट reetbser2022.in की मदद से हॉल टिकट से पहले एग्जाम सेंटर एलॉमेंट लिंक से अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी को देख सकते हैं और लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

आरईईटी परीक्षा केंद्र आवंटन लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक REET Direct link for exam center के माध्यम से परीक्षा केंद्र की जांच कर सकते हैं। रीट परीक्षा 23 और 24 जुलाई, 2022 को राज्य भर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आरईईटी 2022 दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 4 सेक्शन में बंटे 150 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।

End of Feed