RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट, यहां कर सकते है चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2022, 07:11 AM IST

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Link on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: राजस्‍थान बोर्ड की ओर से 10वीं के नतीजे जल्‍द ही जारी किए जा सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि परिणाम की घोषणा 13 जून को की जा सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

google

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Date and Time: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई) 10वीं के रिजल्‍ट का परीक्षार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणाम की तारीख को लेकर मीडिया में तमाम खबरें आ रही हैं। उम्‍मीद की जा रही थी परिणाम 10 जून को घोषित किए जाएंगे, हालांकि बोर्ड ने इन दावों को खारिज कर दिया है। वहीं एक अन्‍य मीडिया रिपोर्ट में बोर्ड अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि राजस्‍थान बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे 13 जून 2022 को जारी करेगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री द्वारा की जा सकती है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला 13 जून को कक्षा 10 के परिणाम 2022 की घोषणा करेंगे। रिजल्‍ट दोपहर 2 बजे तक घोषित किए जा सकते हैं। प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इसकी घोषणा के बाद परिणाम का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। इस साल राजस्थान बोर्ड ने 31 मार्च से 26 अप्रैल तक कक्षा 10 की परीक्षा आयोजित की थी। इस साल 10 लाख (10,91,088) से अधिक छात्रों ने आरबीएसई कक्षा 10 परीक्षा 2022 के लिए नामांकन कराया था। 

End of Feed