Rajasthan Police Constable Result 2022: आज इस समय जारी होगा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट, police.rajasthan.gov.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 07:37 AM IST

Rajasthan Police Constable Result 2022 Date : राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड आज यानी 24 जुलाई को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

google

Rajasthan Police Constable Result 2022 at police.rajasthan.gov.in: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले 18 लाख अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड आज यानी 24 जुलाई  को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बोर्ड ने 05 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अभ्यर्थियों को 07 जुलाई तक का समय दिया गया था। बता दें प्रोविजनल आंसर की के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाती है, इसके आधार पर रिजल्ट होता है। ऐसे में फाइनल आंसर की और रिजल्ट एक साथ जारी हो सकता है। इस बार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसके लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा 32 जिलों में 470 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 4 हजार 388 रिक्तियों को भरा जाएगा। भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

End of Feed