CTET July 2022: जानें कब आएगा सीटीईटी जुलाई परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन और कब शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2022, 12:53 PM IST

CTET July 2022 Notification, Application Form, Exam Date : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए अधिसूचना जारी करने जा रहा है। यहां जानिए आवेदन पत्र की तारीख, पात्रता मानदंड, आयु सीमा क्या है।

google

CTET July 2022 Notification, Application Form, Exam Date : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए अधिसूचना जारी करने की योजना बना रहा है। जो उम्मीदवार पहली क्लास से आठवीं क्लास तक पढ़ाना चाहते हैं, वे अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और नीचे दिए गए लिंक से पात्रता मानदंड, आयु सीमा और आवेदन कैसे करें? इसकी जांच कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक अपने सीटीईटी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन मोड से आवेदन पत्र भर सकते हैं।

प्राइमरी स्टेज (क्लास 1 से 5): उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी या इसके समकक्ष पास किया होना चाहिए और प्रारंभिक शिक्षा या सीनियर सेकेंडरी या इसके समकक्ष डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में न्यूनतम 45% अंकों के साथ पास या उपस्थित होना चाहिए और एनसीटीई के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा में एपियरिंग होना चाहिए।

End of Feed