BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बिहार बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड, bpsc.bih.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 09:44 AM IST

BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा का एडमिट कार्ड कल 20 सितंबर 2022 को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जारी करेगा।

google

BPSC 67th Prelims Admit Card 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा का एडमिट कार्ड कल यानी 20 सितंबर 2022 को जारी करेगा। जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

आयोग द्वारा बिहार 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 30 सितंबर 2022 को 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा 21 सितंबर को आयोजित की जानी थी लेकिन आयोग ने नोटिस जारी कर परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी थी। बता दें कि अभ्यर्थियों को डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा इसलिए तय समय के अंदर अपना एडमिट कार्ड अवश्य डाउनलोड कर लें। बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

End of Feed