Bihar Board 12th Result 2022: जानें कब जारी होंगे बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2022, 04:05 PM IST

Bihar Board 12th Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से जल्‍द ही कक्षा 10 और 12वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। इंटर की मूल्‍यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

google

Bihar Board 12th Result 2022 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से जारी होने वाले 10वीं, 12वीं के रिजल्‍ट का परीक्षार्थियों को बेसब्री से इंतजार है। पिछले दो वर्षों से बिहार बोर्ड जल्‍दी रिजल्‍ट जारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। इस बार भी बोर्ड रिजल्‍ट जल्‍द से जल्‍द जारी करने की कोशिश में हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इंटरमीडिएट की मूल्‍यांकन प्रक्रिया 8 मार्च को पूरी हो चुकी है। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि इंटर का रिजल्‍ट पहले जारी किया जा सकता है। 12वीं कक्षा का रिजल्‍ट 16 या 17 मार्च को घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि आधिकारिक तौर पर बोर्ड की ओर से अभी कोई बयान नहीं जारी किया गया है। 

BSEB की ओर से सभी स्‍ट्रीम यानि (विज्ञान, वाणिज्य और कला) के रिजल्‍ट जारी किए जाएंगे। बोर्ड के परिणाम जारी करते ही इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले लगभग 13 लाख छात्रों के भाग्य का फैसला होली से पहले किया जा सकता है। बिहार बोर्ड ने फरवरी में बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की थीं। 

End of Feed