Pollution in Delhi : दिल्ली में लॉकडाउन पर आज SC में प्रस्ताव देगी केजरीवाल सरकार, 'अत्यंत खराब' की श्रेणी में AQI

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2021, 09:47 AM IST

Delhi Air Pollution : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को राजधाानी में रहने वाले लोगों को साथ आने और ‘युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध’ अभियान में शामिल होने की अपील की।

google

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर पर नियंत्रण पाने के लिए केजरीवाल सरकार सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक प्रस्ताव दाखिल करेगी। केजरीवाल सरकार इस प्रस्ताव में बताएगी कि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए यदि वह लॉकडाउन लगाती है तो उसकी प्रक्रिया क्या होगी। दिल्ली सरकार की ओर से यह प्रस्ताव ऐसे समय दाखिल किया जा रहा है जब एक दिन पहले शीर्ष अदालत ने दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर घटाने के लिए केंद्र एवं दिल्ली सरकार से तत्काल कदम उठाने के लिए कहा। कोर्ट ने दिल्ली में वाहनों के कम इस्तेमाल एवं लॉकडाउन लगाने जैसे उपाय सुझाए हैं।

Pollution in Delhi : दिल्ली में लॉकडाउन पर आज SC में प्रस्ताव देगी केजरीवाल सरकार, 'अत्यंत खराब' की श्रेणी में AQI
Photo Credit: PTI

दिल्ली की बिगड़ी आबोहवा पर सीएक्यूएम ने की बैठक

इस बीच, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में खराब हुई आबोहवा को लेकर अहम बैठक की है। आयोग ने राज्यों एवं संबंधित एजेंसियों को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत सूचीबद्ध 'आपात उपायों' को लागू करने के लिए तैयार रहने को कहा है। दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने 20 नवंबर तक स्कूलों को बंद कर दिया है। केजरीवाल सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों से 'हर्क फ्राम होम' करने के लिए कहा है। यही नहीं दिल्ली में निर्माण की गतिविधियां भी रोक दी गई हैं। 

End of Feed