Delhi Air Pollution: हवा और बारिश नदारद तो दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 339 पर है एक्यूआई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2022, 08:04 AM IST

दिल्ली और एनसीआर की हवा एक बार फिर जहरीली हो चली है। इस समय दिल्ली में एक्यूआई 339 जो बहुत खराब कैटिगरी का संकेतक है।

google

कमजोर वेंटिलेशन और तापमान में भारी गिरावट को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) द्वारा अपडेट किए गए नवीनतम अनुमानों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता शनिवार को 'बहुत खराब' रही और एक्यूआई 339 पर पहुंच गया। PM2.5 प्रमुख प्रदूषक बना हुआ है।

Delhi Air Pollution: हवा और बारिश नदारद तो दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 339 पर है एक्यूआई

दिल्ली में 'बेहद खराब' हवा

सुबह 6.30 बजे अपडेट किए गए SAFAR के अनुमानों के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय, पूसा, लोधी रोड, मथुरा रोड, IIT-दिल्ली और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल 3) सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। एक्यूआई क्रमश: 330, 329, 342, 357, 370, 346 रहा।

End of Feed