दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पकड़ा हेरोइन तस्करी सिंडिकेट का सरगना, राजधानी में बेच रहा था सफेद जहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 05:09 PM IST

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाइजीरियन मूल का भी बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से करीब 40 करोड़ की हेरोइन बरामद की गई है।

google

Delhi Police: देश की राजधानी दिल्ली में नशे का कारोबार तमाम कोशिशों के बावजूद भी थमने का नाम नहीं ले रहा। हर रोज पुलिस नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई भी कर रही है लेकिन इसके बावजूद भी तस्करी रोकना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब अंतराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। खास बात है कि, इन आरोपियों में एक नाइजीरियन मूल का भी है। दोनों के पास से दिल्ली पुलिस ने करीब 6 किलो हेरोइन यानी सफेद जहर बरामद किया है, जिसकी नशे के बाजार में लगभग 40 करोड़ रुपये की कीमत बताई जा रही है। 

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पकड़ा हेरोइन तस्करी सिंडिकेट का सरगना, राजधानी में बेच रहा था सफेद जहर
Photo Credit: BCCL

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जिन आरोपियों को हेरोइन के साथ पकड़ा है, इन दोनों के तार बड़े इंटरनेशनल ड्रग रैकेट से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्त में आया नाइजीरियन शख्स ही ड्रग सिंडिकेट का सरगना है। आरोपियों के पास से काफी भारी मात्रा में ड्रग्स मिली है, जिसे जब्त करने के बाद पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि, अभी इन आरोपियों से कई और भी खुलासे हो सकते हैं। साथ ही सप्लाई नेटवर्क का खुलासा भी हो सकता है। पुलिस लगातार नाइजीरियन सरगना से इस बारे में पूछताछ कर उसका नेटवर्क खंगालने की कोशिश कर रही है।

ड्रग तस्करी में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अपराधी है शामिल

End of Feed