Delhi: गाजीपुर में डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर मौजूद, इलाके में छाया धुएं का गुबार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 06:26 PM IST

Ghazipur Dumping Yard Fire: सोमवार को दिल्ली में गाजीपुर में एक डंपिंग यार्ड में आग लग गई। दमकल की करीब 9 गाड़ियां मौके पर मौजदू रहीं।

google

Ghazipur Dumping Yard Fire: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके के डंपिंग यार्ड में सोमवार को भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र और आसपास के इलाकों में धुएं का गुबार छा गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने कहा कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं, इसमें कुछ और घंटे लग सकते हैं। दमकल विभाग के मुताबिक दोपहर करीब ढाई बजे गाजीपुर के खाटा में आग लगने की सूचना मिली।

Delhi: गाजीपुर में डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर मौजूद, इलाके में छाया धुएं का गुबार
Photo Credit: ANI

गर्ग ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। डंपिंग यार्ड के एक हिस्से में धुएं की मोटी चादर देखी गई, जहां आग लगी। इस बीच, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) को 24 घंटे के भीतर घटना पर एक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। 

End of Feed