दिल्ली दंगों का एक और अहम आरोपी वसीम गिरफ्तार, शाहरूख को मुहैया कराए थे हथियार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 01:50 PM IST

दिल्ली दंगों के फरार चल रहे एक और आरोपी को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। बाबू वसीम ही वह शख्स था जिसने शाहरूख को हथियार मुहैया कराए थे

google

Babu Wasim Arrested:दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तरपूर्वी दिल्ली में हए दंगे के आरोपी शाहरुख खान उर्फ पठान को हथियार सप्लाई करने वाले फरार हथियार सप्लायर बाबू वसीम को गिरफ्तार कर लिया है।  दंगों के दौरान पठान की तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह पुलिस अधिकारी पिस्तौल तान रहा था। बाद में पुलिस ने पठान को गिरफ्तार कर लिया था। बाबू वसीम एक बड़ा आर्म सप्लायर है जो अभी तक करीब ढ़ाई सौ से अधिक गैंगस्टर्स औऱ बदमाशों को हथियार सप्लाई कर चुका है। बाबू वसीम लंबे समय से वह यूपी में छिपा हुआ था। कल स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि वह नॉर्थ ईस्ट में किसी से मिलने आ रहा है जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। खबर के मुताबिक बाबू वसीम पर कॉन्ट्रेक्ट किलिंग जैसे कई मामले दर्ज हैं। दिल्ली के नामी बदमाशों को बाबू वसीम हथियार सप्लाई कर चुका है।

दिल्ली दंगों का एक और अहम आरोपी वसीम गिरफ्तार, शाहरूख को मुहैया कराए थे हथियार

शाहरूख को दिए थे हथियार

स्पेशल सेल के के मुताबिक   एसीपी अतर सिंह के मातहत इंस्पेक्टर शिवकुमार और इंस्पेक्टर जितेंद्र मावी सहित एक  टीम ने काफी समय से भगोड़े आरोपी की तलाश में थी आखिरकार स्पेशल सेल को सूचना मिल रही थी कि बाबू वसीम दिल्ली-एनसीआर के यमुना पार और पश्चिमी यूपी के आसपास के इलाकों में बार-बार आता-जाता रहता है। 7 अप्रैल को बाबू वसीम के ताहिरपुर दिल्ली में शाम 6 बजे से शाम 7 बजे के बीच अपने एक अपने जानकार  से मिलने आया उसी वक्त उसे जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया गया। 34 साल का बाबू वसीम हथियार तस्करी का काम करता है।

End of Feed