karnataka contractor case: एफआईआर दर्ज होने के बाद बोले ईश्वरप्पा, सीएम कहेंगे तो दे दूंगा इस्तीफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 10:50 AM IST

कर्नाटक में ठेकेदार आत्महत्या प्रकरण में मंत्री ईश्वरप्पा समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि पीड़ित ने ठेकेदारी में कमीशखोरी का आरोप लगाया था।

google

कर्नाटसियासत गरमाई हुई है। मामला एक ठेकेदार की खुदकुशी का है। आरोप बोम्मई सरकार के मंत्री ईश्वरप्पा पर है। अब इस मामले में ईश्वरप्पा समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। आरोप में जिक्र है कि ठेकेदार से 40 फीसद कमीशन की मांग की जा रही थी। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि  ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत पर केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। री जानकारी इकट्ठी कर ली है। मैं ईश्वरप्पा से बात करूंगा। मुझे नहीं पता कि ईश्वरप्पा ने इस्तीफे के बारे में क्या कहा। जब हम सीधे बोलेंगे तो यह साफ हो जाएगा। अब इस विषय पर ईश्वरप्पा का कहना है कि अगर सीएम कहेंगे तो वो इस्तीफा दे देंगे। बता दें कि सीएम और उनके बीच 3 बजे बैठक होने वाली है। 

karnataka contractor case: एफआईआर दर्ज होने के बाद बोले ईश्वरप्पा, सीएम कहेंगे तो दे दूंगा इस्तीफा


कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा था

End of Feed