Lawrence Bishnoi: सुरक्षा को लेकर लॉरेन्स बिश्नोई ने दिल्ली HC से वापस ली याचिका, एनकाउंटर की जताई थी आशंका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 12:40 PM IST

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली उच्च न्यायालय से सुरक्षा की मांग वाली अपनी याचिका वापस ले ली क्योंकि उसे पंजाब पुलिस द्वारा फर्जी मुठभेड़ में मारे जाने की आशंका थी।

google

नई दिल्ली: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala Murder) की हत्या मामले में प्रमुख संद‍िग्‍ध आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी सुरक्षा को लेकर दायर की गई याचिका को वापस ले लिया है।  लॉरेन्स के वकील विशाल चोपड़ा ने कहा है कि वो इसे लेकर अब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अपनी याचिका डालेंगे। दरअसल मूसेवाला की मौत के बाद से ही लॉरेन्स को अपनी जान का खतरा लग रहा है। लॉरेन्स को शक है कि पंजाब पुलिस उसका फर्जी एनकाउंटर कर सकती है।

Lawrence Bishnoi: सुरक्षा को लेकर लॉरेन्स बिश्नोई ने दिल्ली HC से वापस ली याचिका, एनकाउंटर की जताई थी आशंका

सुनवाई शुरू होने से पहले याचिका ली वापस

बिश्नोई ने अपनी अर्जी में अनुरोध किया था कि तिहाड़ जेल प्रशासन और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया जाए कि वह उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करे। साथ ही पंजाब पुलिस सहित अन्य राज्य की पुलिस को उसकी हिरासत देने से पहले वीडियोग्राफी जैसे उपाय किए जाएं। लेकिन आज जैसे ही सुनवाई शुरू हुई तो बिश्वोई के वकील ने याचिका वापस ले ली।

End of Feed