Delhi Crime News: फाइव स्टार होटल का शेफ जब बन गया चेन स्नैचर, यह है वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2021, 10:47 AM IST

ऑनलाइन गैंबलिंग एप "सट्टा किंग" में जुआ खेलकर कर्ज में डूबने पर एक फाइव स्टार होटल का शेफ चेन स्नैचर बन गया, हालांकि अब वो दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है।

google

दिल्ली पुलिस ने हरीश उर्फ मोनू नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। वो दिल्ली के नामी फाइव स्टार होटल में शेफ का काम करता है। लेकिन वो चेन स्नैचर बन गया। फिलहाल वो दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है। वो शेफ से  कैसे स्नैचर बन गया कहानी दिलचस्प है। हरीश दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है। पूसा रोड के नामी होटल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट से होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद दिल्ली के नामी पांच सितारा होटल में शेफ की अच्छी खासी नौकरी कर रहा था। लेकिन ज्यादा पैसे कमाने की चाह में इसने ऑनलाइन गैंबलिंग एप पर जुआ खेलना शुरू कर दिया।

हरीश को पहले तो कामयाबी हाथ लगी लेकिन बाद में लगतार हारने लगा और जुए की लत की वजह से कर्जदार बन गया। कर्ज निपटाने के लिए इसने आम लोगो को अपना निशाना बना शुरू कर दिया और उनसे मोबाइल फोन और गोल्ड चेन लूटने लगा। पुलिस को इसकी गिरफ्तारी में महीनों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सैकड़ों सीसीटीवी की फुटेज को खंगाले जाने के बाद यह लुटेरा शेफ दिल्ली पुलिस की रडार में आया। 

कैसे हुई गिरफ्तारी

End of Feed