पुणे: महिला लेफ्टिनेंट कर्नल ने की आत्महत्या, पति के साथ तलाक का मामला था लंबित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2021, 01:23 PM IST

पुणे में एक 43 साल की महिला लेफ्टिनेंट कर्नल ने सुसाइड कर लिया है। महिला उत्तराखंड की रहने वाली है और यहां ट्रेनिंग पर थी। महिला का पति के साथ तलाक का मामला लंबित थाय़

google

नई दिल्ली: पुणे सिटी पुलिस ने बताया है कि 43 वर्षीय एक महिला लेफ्टिनेंट कर्नल की आज पुणे में आत्महत्या से मौत हो गई। महिला उत्तराखंड की रहने वाली है और जयपुर में तैनात थी। वह 3 महीने के लिए सैन्य प्रशिक्षण के उद्देश्य से पुणे आई थी। उसकी शादी एक कर्नल रैंक के अधिकारी से हुई थी और उनका तलाक का मामला लंबित था। सुसाइड लेटर बरामद नहीं हुआ है, लेकिन उसके पिता का एक पुराना पत्र जो कि सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी भी हैं, बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि यह पारिवारिक विवाद के कारण हुआ है लेकिन हम जांच कर रहे हैं। 

पुणे: महिला लेफ्टिनेंट कर्नल ने की आत्महत्या, पति के साथ तलाक का मामला था लंबित
End of Feed