Delhi IGI Airport: आईजीआई एयरपोर्ट पर 2 यात्रियों के पास से 45 हैंड गन हुईं जब्त, पुलिस पड़ताल में जुटी-Video 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 04:37 PM IST

IGI airport delhi 45 hand guns seized: दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एक कपल से 45 हैंड पकड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

google

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2 भारतीय नागरिकों के पास से 45 हैंड गन जब्त की गई हैं, अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि सीमा शुल्क विभाग ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर दो भारतीय यात्रियों, कथित तौर पर पति और पत्नी को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 45 हैंड बंदूकें (hand guns) बरामद कीं।

Delhi IGI Airport: आईजीआई एयरपोर्ट पर 2 यात्रियों के पास से 45 हैंड गन हुईं जब्त, पुलिस पड़ताल में जुटी-Video 

गिरफ्तार जोड़े की पहचान हरियाणा के गुड़गांव निवासी जगजीत सिंह और जसविंदर कौर के रूप में हुई है। उनके साथ उनकी 17 महीने की बेटी भी थी।

ये लोग वियतनाम के हो ची मिन्ह से आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं। सीमा शुल्क अधिकारियों ने उन्हें आईजीआई हवाई अड्डे के निकास द्वार की ओर आने पर रोक दिया था।

End of Feed