LSG vs CSK Highlights: लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में दी चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से मात, दर्ज की अपनी पहली जीत
IPL 2022, LSG vs CSK Match Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से मात देकर आईपीएल में अपनी पहली जीत दर्ज की।

IPL 2022, LSG vs CSK Match Highlights: आईपीएल 2022 के सातवें मुकाबले में आज केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने रवींद्र जडेजी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 210 रन का स्कोर खड़ा किया था लेकिन जीत के लिए ये नाकाफी साबित हुआ। लखनऊ ने 3 गेंद और 6 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली। एविन लुईस( 23 गेंद में 55*) और युवा आयुश बदोनी (9 गेंद में 19*) लखनऊ की जीत के हीरो रहे।
बदोनी और लुईस ने छीनी चेन्नई के जबड़े से जीत
आखिरी दो ओवर में जीत के लिए लखनऊ को 34 रन बनाने थे ऐसे में आयुष बदोनी और एविन लुईस ने 19वें ओवर में शिवम दुबे को निशाना बनाते हुए उनके ओवर में 25 रन बटोर लिए और मैच का रुख लखनऊ के पाले में कर दिया। अंतिम ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। ऐसे में पहले दो गेंद व्हाइड थीं लेकिन उसके बाद बदोनी ने मुकेश चौधरी की गेंद पर बैकवर्ड शॉर्ट लेग की दिशा में शानदार छक्का जड़ दिया और मैच को लखनऊ की झोली में डाल दिया। अंत में बदोनी 9 गेंद में 19 और लुईस 23 गेंद में 55 रन बनाकर नाबाद रहे।
लखनऊ की शानदार रही शुरुआत
लखनई को केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 99 रन जोड़े। 26 गेंद में 40 रन की पारी खेलने के बाद प्रीटोरियस की गेंद पर राहुल रायुडू के हाथों लपके गए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के जड़े। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडे 6 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में एविन लुईस ने डिकॉक के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 33 रन की साझेदारी हुई। लेकिन 15वें ओवर में 45 गेंद में 61 रन बनाकर प्रीटोरियस का दूसरा शिकार बने। जब डिकॉक आउट हुए तब स्कोर 139 रन था। ऐसे में दीपक हुड्डा ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन 8 गेंद में 13 रन बनाकर ब्रावो की गेंद पर लपके गए। ऐसे में लुईस का साथ देने आयुष बदोनी आए। बदोनी और लुईस ने मिलकर दोनों छोर से हल्ला बोल दिया और लखनऊ को लीग में पहली जीत दिला दी।
लखनऊ को मिला जीत के लिए 211 रन का लक्ष्य
लखनऊ के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉबिन उथप्पा(50), शिवम दुबे(49) और अंबाती रायुडू(27)की धमाकेदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन का स्कोर खड़ा किया है। धोनी ने 6 गेंद में 16 रन की नाबाद पारी खेली और चेन्नई को 200 रन के पार पहुंचाया। चेन्नई के खिलाफ जीत के लिए लखनऊ को 211 रन बनाने लक्ष्य मिला है। रवि बिश्वोई लखनऊ के सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 24 रन देकर 2 विकेट लिए और रुतुराज गायकवाड़ को रन आउट भी किया।
सस्ते में पवेलियन लौटे रुतुराज
पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रॉबिन उथप्पा ने शुरुआत में तेजी से बल्लेबाजी की लेकिन तीसरे ओवर में 28 के स्कोर पर रुतुराज गायकवाड़ रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। गायकवाड़ के आउट होने के बाद रॉबिन उथप्पा ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी दूसरे छोर पर उन्हें मोईन अली का साथ मिला। दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को 4.4 ओवर में पचास रन के पार पहुंचा दिया।
6 ओवर में चेन्नई ने बनाए 73 रन, उथप्पा ने जड़ा आतिशी अर्धशतक
पॉवरप्ले में चेन्नई ने 1 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी। दोनों ने 25 गेंद में दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली थी। लेकिन आठवें ओवर में रवि बिश्नोई की गेंद पर रॉबिन उथप्पा 25 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद एलबीडब्लू हो गए। उन्होंने 27 गेंद में 50 रन की पारी खेली और इस दौरान 8 चौके और 1 छक्का जड़ा।
15.2 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा चेन्नई
उथप्पा के आउट होने के बाद मोईन अली ने शिवम दुबे के साथ मोर्चा संभाला और टीम को 9.1 ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया। 10 ओवर में चेन्नई ने 106 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए थे। लेकिन 11वें ओवर की पहली गेंद पर मोईन अली आवेश खान की गेंद पर बोल्ड हो गए उन्होंने 22 गेंद में 35 रन की आतिशी पारी खेली। मोईन के आउट होने के बाग अंबाती रायुडू और शिवम दुबे ने रन गति को बनाए रखा और टीम को 15.2 ओवर में 150 रन के पार पहुंचाया।
अर्धशतक से चूके शिवम दुबे, धोनी ने अंत में किया धमाल
रायुडू 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर 20 गेंद पर 26 रन बनाकर बिश्नोई की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर दुबे 30 गेंद पर 49 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर एविन लुईस के हाथों शानदार ढंग से लपके गए। इसके बाद अंत में एमएस धोनी ने 6 गेंद में 16 रन की नाबाद पारी खेलकर स्कोर को 20 ओवर में 7 विकेट पर 210 रन तक पहुंचाया। जडेजा 9 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए।
टॉस जीतकर लखनऊ ने चुनी गेंदबाजी
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच में लखनऊ एक और चेन्नई तीन बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। एंड्रर्यू टाई को मोहसिन खान की जगह टीम में मौका मिला है। वहीं चेन्नई की टीम में मोईन अली की वापसी हुई है।
पहले मुकाबले में दोनों का टॉप ऑर्डर रहा था नाकाम
दोनों टीमों का टॉप ऑर्डर पहले मैच में असफल रहा था ऐसे में दोनों ही टीमों इस मैच में अच्छी शुरुआत करने की कोशिश करेंगी। दोनों टीमों नें एक-एक बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती हैं। मोईन अली का चेन्नई की एकादश में आना तय है लेकिन लखनऊ की टीम में बदलाव की संभावना ना के बराबर है। दोनों टीमों का आईपीएल इतिहास में यह पहला मुकाबला होगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स की एकादश:
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, एंड्रयू टाई, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग -11:
रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली,अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा (कप्तान), ड्वेन प्रीटोरियस, शिवम दूबे, ड्वेन ब्रावो, मुकेश चौधरी, तुषार देशपांडे
एविन लुईस ने जड़ा सीजन का सबसे तेज अर्धशतक
लखनऊ ने दी चेन्नई को 6 विकेट से मात
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी ओवर में जीत के लिए मिले 9 रन के लक्ष्य को 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। जीत के हीरो आयुष बदोनी और एविन लुईस रहे।
चौधरी ने फेकी लगातार दूसरी व्हाइड
चौधरी ने लगातार दूसरी व्हाइड फेकी,अब चाहिए जीत के लिए 6 गेंद में 7 रन।
पहली गेंद जीत के लिए चाहिए 9 रन
मुकेश चौधरी ने पहली गेंद व्हाइड फेकी, जीत के लिए 6 गेंद में चाहिए 8 रन
शिवम दुबे ने लुटाए एक ओवर में 25 रन
एविन लुईस ने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर मिडऑफ की दिशा में शानदार चौका जड़ दिया। इसके बाद अगली गेंद पर भी स्ट्र्रेट चौका और आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। अब जीत के लिए 6 गेंद में लखनऊ को 9 रन बनाने हैं। अपने ओवर में शिवम दुबे ने 25 रन दिए। इसी दौरान लुईस ने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
शिवम दुबे ने फेकी लगातार दो व्हाइड
छक्का खाने के बाद शिवम दुबे ने लगातार दो गेंद व्हाइड फेकी। इसके बाद आयुष ने एक रन भागकर लिया। जीत के लिए अब लखनऊ को 10 गेंद में 25 रन बनाने हैं।
बदोनी ने छक्के के साथ की 19वें ओवर की शुरुआत
आयुष बदोनी ने 19वें ओवर की शुरुआत छक्के के साथ की। शिवम दुबे की ऑफ साइड की गेंद को लेग साइड में छक्के के लिए भेज दिया। जीत के लिए अब 11 गेंद में 28 रन की दरकार।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: लखनऊ ने 18 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 177 रन
लखनऊ ने जीत के लिए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 12 गेंद में 34 रन और बनाने हैं। लुईस 19 गेंद में 39 और आयुष बदोनी 5(4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
ब्रावो ने किया दीपक हुड्डा का शिकार, जीत के लिए 16 में 40 रन की दरकार
ड्वेन ब्रावो ने दीपक हुड्डा को 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर बाउंड्री पर जडेजा के हाथों कैच कराकर चेन्नई को चौथा विकेट दिलाया। इससे पहले हुड्डा ने छक्का जड़ा था और लगातार दूसरा छक्का जड़ने की फिराक में थे। जीत के लिए लखनऊ को 16 गेंद में 40 रन बनाने हैं। हुड्डा 8 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: लखनऊ ने 17 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 165 रन
लखनऊ ने जीत के लिए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 18 गेंद में 46 रन और बनाने हैं।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: लखनऊ ने 16 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 156 रन
लखनऊ ने जीत के लिए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। दीपक हुड्डा 6 (4) और एविन लुईस 33 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 24 गेंद में लखनऊ को 55 रन और बनाने हैं।
150 रन के पार पहुंचा लखनऊ
लखनऊ ने 15.3 ओवर में दीपक हुड्डा के डीजे ब्रावो की गेंद पर चौके के साथ 150 रन पूरे कर लिए।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: लखनऊ ने 14 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 137 रन
लखनऊ ने जीत के लिए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक 60 (43)और एविन लुईस 22 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं। देशपांडे ने इस ओवर में 15 रन दिए। उनके ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का एविन लुईस ने जड़ा।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: लखनऊ ने 15 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 144 रन
लखनऊ ने जीत के लिए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं। दीपक हुड्डा 1(1)और एविन लुईस 27 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।
प्रीटोरियस का शिकार बने क्विंटन डिकॉक
लखनऊ को 15वें ओवर में अहम झटका क्विंटन डिकॉक के रूप में लगा। धोनी ने प्रीटोरिस की गेंद पर उनका कैच लपका। डिकॉक ने 45 गेंद में 61 रन बनाए और अपनी पारी के दौरान 9 चौके जड़े।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: लखनऊ ने 13 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 121 रन
लखनऊ ने अच्छी शुरुआत के बाद 13ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक 58(41) और एविन लुईस 10(5) रन बनाकर खेल रहे हैं। 13वें ओवर में प्रीटोरियस ने केवल 8 रन दिए।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: लखनऊ ने 12 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 114 रन
लखनऊ ने अच्छी शुरुआत के बाद 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक 53(37) और एविन लुईस 7(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। तुषार देशपांडे ने इस ओवर में 8 रन दिए और मनीष पांडे का विकेट हासिल किया।
बल्लेबाजी करने आए एविन लुईस
मनीष पांडे के आउट होने के बाद क्विंटन डिकॉक का साथ देने एविन लुईस आए हैं।
मनीष पांडे बने देशपांडे का शिकार, लखनऊ ने गंवाया दूसरा विकेट
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडे को तुषार देशपांडे ने ड्वेन ब्रावो के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। उन्होंने 6 गेंद में 5 रन बनाए।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: लखनऊ ने 11 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 106 रन
जीत के लिए चेन्नई के खिलाफ 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने 11 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। डिकॉक 52(36) और मनीष पांडे 5(4) रन बनाकर खेल रहे हैं। इस ओवर में प्रीटोरियस ने 8 रन दिए और केएल राहुल का विकेट हासिल किया।
100 रन के पार पहुंचा लखनऊ
लखनऊ ने राहुल के आउट होने के बाद अगली ही गेंद पर 10.3 ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए। बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडे ने पहली गेंद पर 2 रन लेकर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: प्रीटोरियस ने किया राहुल का शिकार
ड्वेन प्रीटोरियस ने अपने पहले ओवर में ही चेन्नई को पहली सफलता कप्तान केएल राहुल के रूप मे ंदिला दी। अंबाती रायुडू ने शानदार कैच लपका और राहुल को चलता किया। राहुल ने 26 गेंद में 40 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 10 ओवर में लखनऊ ने बनाए बगैर नुकसान के 98 रन
जीत के लिए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने 10 ओवर में बगैर नुकसान के 98 रन बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक 51 (35) और केएल राहुल 40(25) रन बनाकर खेल रहे हैं। डीजे ब्रावो ने इस ओवर में 8 रन दिए।
डिकॉक ने जड़ा धमाकेदार अर्धशतक
दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाज क्विटन डिकॉक ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के खिलाफ 34 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने 9 चौके जड़े। यह आईपीएल में उनका 17वां अर्धशतक है।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 9 ओवर में लखनऊ ने बनाए बगैर नुकसान के 90 रन
जीत के लिए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने 9 ओवर में बगैर नुकसान के 90 रन बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक 48 (32) और केएल राहुल 37(22) रन बनाकर खेल रहे हैं। जडेजा ने इस ओवर में 10 रन दिए। 2 ओवर में वो 21 रन लुटा चुके हैं।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: केएल राहुल का मिला जीवनदान, 8 ओवर में लखनऊ ने बनाए बगैर नुकसान के 80 रन
211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की सलामी जोड़ी ने 8 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 80 रन बना लिए हैं। आठवें ओवर में गेंदबाजी करने आए मोईन अली की गेंद पर राहुल और डिकॉक ने 14 रन जड़ दिए। ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल को देशपांडे ने जीवनदान दिया। राहुल 36 (21) और डिकॉक 39 (27) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: जडेजा की हुई जमकर धुनाई, 7 ओवर में लखनऊ ने बनाए बगैर नुकसान के 66 रन
211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की सलामी जोड़ी ने 7 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 66 रन बना लिए हैं। सातवें ओवर में गेंदबाजी करने आए कप्तान रवींद्र जडेजा ने 11 रन दिए। राहुल 27(17) और डिकॉक 34(25) रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल ने इस ओवर में जडेजा के खिलाफ एक छक्का भी जड़ा।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 6 ओवर में लखनऊ ने बनाए बगैर नुकसान के 54 रन
211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की सलामी जोड़ी ने 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 54 रन बना लिए हैं। छठे ओवर में डीजे ब्रावो ने केवल 4 रन दिए। दूसरी गेंद पर डिकॉक का कैच मोईन अली ने छोड़ दिया। राहुल 19(14) और डिकॉक 31(22) रन बनाकर खेल रहे हैं।
मोईन अली ने दिया डिकॉक को जीवन दान
डीजे ब्रावो की दूसरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक का कैच मोईन अली ने कवर की दिशा में टपका दिया। डिकॉक उस वक्त 30 रन बनाकर खेल रहे थे।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 5 ओवर में लखनऊ ने बनाए बगैर नुकसान के 51 रन
211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की सलामी जोड़ी ने 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 51 रन बना लिए हैं। मुकेश चौधरी के तीसरे ओवर में केएल राहुल ने फिर बल्ला खोला। पहली और चौथी गेंद को उन्होंने बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। पांचवीं गेंद पर डिकॉक ने उनकी गेंद पर चौका जड़ा। मुकेश ने इस ओवर में कुल 14 रन दिए और स्कोर 51 रन तक पहुंच गया। क्विंटन डिकॉक 28 (17) और केएल राहुल 18 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं।
4.5 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा लखनऊ
211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने 4.5 ओवर में क्विंटन डिकॉक के चौके की मदद से अपना 50 रन पूरे कर लिए।
तुषार देशपांडे की डिकॉक ने की धुनाई, 4 ओवर में लखनऊ ने बनाए बगैर नुकसान के 36 रन
दूसरा ओवर फेंकने आए तुषार देशपांडे के खिलाफ क्विंटन डिकॉक ने हमला बोला और ओवर में तीन चौके जड़ दिए। देशपांडे ने इस ओवर में कुल 12 रन दिए। डिकॉक 19 (14) और राहुल 13 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 3 ओवर में लखनऊ ने बनाए बगैर नुकसान के 24 रन
211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की सलामी जोड़ी ने 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। मुकेश चौधरी के इस ओवर में केएल राहुल ने हल्ला बोला और एक चौका और छक्का जडा। मुकेश ने इस ओवर में कुल 13 रन दिए और स्कोर 24 रन तक पहुंच गया। क्विंटन डिकॉक 7(8) और केएल राहुल 13 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।
केएल राहुल ने जड़ा पारी का पहला छक्का
मुकेश चौधरी के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने एक्स्ट्राकवर बाउंड्री के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा। इसके बाद अगली गेंद पर उसी दिशा में राहुल ने चौका भी जड़ दिया।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 2 ओवर में लखनऊ ने बनाए बगैर नुकसान के 11 रन
211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की सलामी जोड़ी ने 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। देशपांडे ने अपने पहले ओवर में 10 रन दिए। क्विंटन डिकॉक 6 (7) और केएल राहुल 1(5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: एक ओवर में लखनऊ ने बनाए 2 रन
211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की सलामी जोड़ी ने 1 ओवर में 2 रन बना लिए हैं। मुकेश चौधरी ने अपने पहले ओवर में 2 रन दिए। केएल राहुल 1(3) और डिकॉक 1(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
जीत के लिए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम
चेन्नई द्वारा जीत के लिए दिए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करने केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी उतरी है। गेंदबाजी की शुरुआत बांए हाथ के गेंदबाज मुकेश चौधरी ने की है।
अपने रंग में नजर आए एमएस धोनी!
चेन्नई ने छुड़ाए लखनऊ के गेंदबाजों के छक्के
20 ओवर में चेन्नई ने बनाए 7 विकेट पर 210 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ के खिलाफ 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 210 रन बनाए। अंत में एमएस धोनी 6 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं डीजे ब्रावो 1 रन बनाकर नाबाद रहे। जीत के लिए लखनऊ को 211 रन बनाने का लक्ष्य मिला है।
टाई ने किया प्रीटोरियस का शिकार
एंड्रर्यू टाई ने ड्वेन प्रीटोरियस को पहली ही गेंद पर एलबीडब्लू करके पवेलियन वापस भेज दिया, वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके साथ ही टाई हैट्रिक पर पहुंच गए।
टाई ने किया जडेजा का शिकार, चेन्नई ने गंवाया छठा विकेट
20वें ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में रवींद्र जडेजा डीप मिडविकेट पर मनीष पांडे के हाथों लपके गए। उन्होंने 9 गेंद में 17 रन 3 चौके की मदद से बनाए।
20वें ओवर की पहली गेंद पर जडेजा ने जड़ा चौका, 200 रन के पार चेन्नई
20 ओवर में गेंदबाजी करने आए एंड्रयू टाई की पहली गेंद पर जड़ेजा ने चौका जड़कर स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा दिया। 19.1 ओवर में चेन्नई ने अपने 200 रन पूरे कर लिए।
धोनी ने छक्के के साथ की शुरुआत, 2 गेंद में जड़े 10 रन
एमएस धोनी ने अपनी पारी की शुरुआत आवेश खान की गेंद पर कवर के ऊपर छक्का जड़कर की और अपना खाता खोला। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने उसी दिशा में चौका भी जड़ दिया और स्कोर को 199 तक पहुंचा दिया।
शिवम दुबे अर्धशतक से चूके, आवेश खान ने किया शिकार
19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में शिवम दुबे बाउंड्री पर एविन लुईस के हाथों लपके गए। उन्होंने 30 गेंद में 49 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान दुबे वने 5 चौके और 2 छक्के जड़े।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 18 ओवर में चेन्नई ने बनाए 4 विकेट पर 188 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 188 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 49 (29) और रवींद्र जडेजा 12(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। 18वें ओवर में दोनों ने दुष्मंथा चमीरा की गेंदों पर 16 रन बटोरे।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 17 ओवर में चेन्नई का स्कोर 4 विकेट पर 172 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 40(26) और कप्तान रवींद्र जडेजा 3 गेंद में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। बिश्नोई ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके। अपने आखिरी ओवर में उन्होंने 10 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: बिश्वोई की फिरकी में फंसे रायुडू
अंबाती रायूडू 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर रवि बिश्नोई की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 27 (20) रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के जड़े। आगे निकलकर रायूडू बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन चूक गए।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 16 ओवर में चेन्नई ने बनाए 3 विकेट पर 162 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 16 ओवर में 3 विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं। दुबे 25 गेंद में 39 और रायुडू 18 गेंद में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रायुडू और दुबे के बीच पूरी हुई अर्धशतकीय साझेदारी
अंबाती रायुडू ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर क्रुणाल पांड्या के खिलाफ छक्का जड़कर चौथे विकेट के लिए शिवम दुबे के साथ अर्धशतकीय साझेदारी 35 गेंद में पूरी कर ली।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 150 रन के पार पहुंचा चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 15.2 ओवर में 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 15 ओवर में सीएसके ने बनाए 3 विकेट पर 147 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 15 ओवर में 3 विकेट पर 147 रन बना लिए हैं। अंबाती रायुडू 21 (16) और शिवम दुबे 32 (22) रन बनाकर खेल रहे हैं। इस ओवर में टाई ने 11 रन दिए। रायुडू ने पांचवीं गेंद पर शानदार छक्का जड़ा।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 14 ओवर में चेन्नई ने बनाए 3 विकेट पर 136 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 14 ओवर में 3 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। अंबाती रायुडू 12 (12) और शिवम दुबे 30 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं। शिवम दुबे का धमाल जारी है। इस ओवर में क्रुणाल पांड्या ने केवल 6 रन दिए।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 13 ओवर में चेन्नई ने बनाए 3 विकेट पर 130 रन, जारी है शिवम दुबे का धमाल
चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 13 ओवर में 3 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। अंबाती रायुडू 11 (9) और शिवम दुबे 27 (16) रन बनाकर खेल रहे हैं। इस ओवर में दुबे ने घमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 12 रन दीपक हुड्डा की गेंद पर जड़ दिए। जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 12 ओवर में चेन्नई ने बनाए 3 विकेट पर 118 रन, धीमी पड़ी रनों की रफ्तार
चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 12 ओवर में 3 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। अंबाती रायुडू 10(8) और शिवम दुबे 16 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं। मोईन अली के आउट होने के बाद रनों की रफ्तार कमजोर पड़ती नजर आ रही है।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 11 ओवर में चेन्नई ने बनाए 3 विकेट पर 112 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 11 ओवर में 3 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। आवेश खान ने शानदार वापसी करते हुए मोईन अली का इस ओवर में शिकार किया और केवल 6 रन दिए। अंबाती रायुडू 5(4) और शिवम दुबे 15 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: मोईन का आवेश खान का शिकार
11वें ओवर की पहली गेंद पर मोईन अली को आवेश खान ने बोल्ड कर दिया। 22 गेंद में मोईन अली ने 35 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके और दो छक्के जड़े।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 10 ओवर में चेन्नई ने बनाए 2 विकेट पर 106 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। मोईन अली 35 (21) और शिवम दुबे 14 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 100 रन के पार पहुंचा चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार शुरुआत के बाद 9.1 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। मोईन अली ने चौका जड़कर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 9 ओवर में चेन्नई ने बनाए 2 विकेट पर 99 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। नौवें ओवर में शिवम दुबे ने दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर तीन चौके जड़े। शिवम 7 गेंद में 13 और मोईन अली 16 गेंद में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। चमीरा ने नौवें ओवर में कुल 12 रन दिए।
उथप्पा ने जड़ा धमाकेदार पचासा
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 8 ओवर में चेन्नई ने बनाए 2 विकेट पर 87 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर रवि बिश्नोई ने रॉबिन उथप्पा के रूप में लखनऊ को दूसरी सफलता दिलाई। उथप्पा एलबीडब्लू हो गए। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने शिवम दूबे उतरे हैं। बिश्नोई ने अपने पहले ओवर में केवल 5 रन दिए। मोईन अली 29 (16) और शिवम दुबे 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: बिश्नोई ने किया रॉबिन उथप्पा का शिकार, चेन्नई ने गंवाया दूसरा विकेट
रॉबिन उथप्पा ने 25 गेंद में अपना 26वां अर्धशतक पूरा किया। इसके दो गेंद बाद वो रवि बिश्नोई की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। फील्ड अंपायर ने उथप्पा को नॉटआउट करार दिया था लेकिन तीसरे अंपायर ने फैसले को बदलकर उन्हें आउट करार दिया। उथप्पा ने 27 गेंद में 50 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का जड़ा।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: रॉबिन उथप्पा ने जड़ा आतिशी अर्धशतक
रॉबिन उथप्पा ने 25 गेंद में अपना 26वां अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का जड़ा।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: चेन्नई की आतिशी बल्लेबाजी जारी, 7 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 82 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 1 विकेट खोक 81 रन बना लिए हैं। रॉबिन उथप्पा 24 गेंद में 48 और मोईन अली 14 गेंद में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। दुष्मंथा चमीरा ने अपने इस ओवर में 9 रन खर्च किए।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: चेन्नई की आतिशी शुरुआत पॉवरप्ले में बनाए 1 विकेट पर 73 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने पॉवरप्ले में एक विकेट गंवाने के बाद भी 6 ओवर में 73 रन जोड़ लिए हैं। रॉबिन उथप्पा 21 गेंद में 45 और मोईन अली 11 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रुणाल पांड्या के इस ओवर में उथप्पा और मोईन ने कुल 16 रन बटोरे और टीम को 73 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: चेन्नई ने बनाए 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 57 रन
चेन्नई ने रॉबिन उथप्पा की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत लखनऊ के खिलाफ 5 ओवर में 1 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। उथप्पा 20 गेंद में 44 और मोईन अली 6(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। पाचवें ओवर में एंड्रर्यू टाई के खिलाउ उथप्पा ने 18 रन चार चौकों की मदद से बटोरे।
रॉबिन उथप्पा की आतिशी बल्लेबाजी, टाई के ओवर में बटोरे 18 रन
रॉबिन उथप्पा पारी की शुरुआत में तेजी से रन बना रहे हैं। उन्होंने पांचवें ओवर में एंड्रर्यू टाई की पहली चार गेंदों पर तीन चौके जड़ दिए। इस ओवर में उथप्पा ने चार चौके जड़े और टाई की गेंदों पर कुल 18 रन बटोरे।
पचास रन के पार पहुची चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स ने 4.4 ओवर में रॉबिन उथप्पा के तीन चौकों की मदद से पचास रन पूरे कर लिए।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: चेन्नई ने बनाए 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 39 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। रॉबिन उथप्पा 26 (14) मोईन अली 6(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। आवेश खान ने अपने दूसरे ओवर में 11 रन दिए।
मोईन ने छक्के के साथ खोला अपना खाता
आवेश खान के दूसरे ओवर की चौथी गेंद को पुल करके मोईन अली ने छक्के के लिए भेजा और अपना खाता खोला। वो 4 गेंद में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 3 ओवर मे चेन्नई ने बनाए 1 विकेट खोकर 28 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 3 ओवर में 1 विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं। रॉबिन उथप्पा 21 (11) और मोईन अली 0(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। एंड्रर्यू टाई ने अपने पहले ओवर में 2 रन दिए। इस ओवर में रुतुराज रन आउट हुए। उन्होंने 1(4) रन बनाए।
बल्लेबाजी करने आए मोईन अली
रुतुराज गायकवाड़ के रन आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने इंग्लिश ऑलराउंडर मोईन अली आए हैं।
रन आउट हुए रुतुराज, चेन्नई को लगा पहला झटका
अच्छी शुरुआत के बाद चेन्नई को तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका रुतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। वो रवि बिश्नोई के शानदार थ्रो पर रन आउट हो गए। उन्होंने 1 रन 4 गेंद का सामना करके बनाए। चेन्नई का स्कोर 2.3 ओवर में 1 विकेट खोकर 28 रन।
तीसरे ओवर में किया लखनऊ ने गेंदबाजी में बदलाव
आवेश खान और दुष्मंथा चमीरा के शुरुआती दो ओवर में मंहगे साबित होने के बाद एंड्रर्यू टाई के हाथों में गेंद थमा दी।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: 2 ओवर मे चेन्नई ने बनाए बगैर नुकसान के 26 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने तेज शुरुआत करते हुए 2 ओवर में 26 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। रॉबिन उथप्पा ने दुष्मंथा चमीरा के पहले ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़ा और कुल 13 रन रुतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर बटोरे। उथप्पा 20(10) और गायकवाड़ 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: पहले ओवर में चेन्नई ने बनाए 14 रन
रॉबिन उथप्पा ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। मैच की पहली दो गेंद पर उन्होंने दो चौके जड़े। चौथी गेंद उथप्पा के हेलमेट पर लगी। रॉबिन उथप्पा 10*(6) और रुतुराज गायकवाड़ 0(0) रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर बगैर किसी नुकसान के 14 रन हो गया है। ओवर की आखिरी गेंद पर चार रन बाई के रूप में मिले।
रॉबिन उथप्पा ने खोला पहली ही गेंद पर चेन्नई का खाता
रॉबिन उथप्पा ने पारी की पहली गेंद को फ्लिक करके बाउंड्री के पार चार रन के लिए पहुंचाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने ऑफ साइड पर चौका जड़ दिया।
रॉबिन उथप्पा और रुतुराज गायकवाड़ की जोड़ी कर रही है आगाज
चेन्नई के लिए पारी की शुरुआत करने दूसरे मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ और रॉबिन उथप्पा की जोड़ी उतरी है। वहीं लखनऊ के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करने आवेश खान आए हैं।
सातवें पायदान पर है लखनऊ, आठवें पर चेन्नई
पहले मुकाबले में हार के बाद लखनऊ की टीम सातवें और चेन्नई की टीम अंक तालिका में आठवें पायदान पर हैं। नेट रन रेट के आधार पर लखनऊ की टीम चेन्नई से आगे है।
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: एंड्रर्यू टाई कर रहे हैं लखनऊ के लिए डेब्यू
IPL 2022, LSG vs CSK LIVE SCORE: दोनों टीमों की ऐसी है प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स की एकादश
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, एंड्रयू टाई, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग -11:
रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली,अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा (कप्तान), ड्वेन प्रीटोरियस, शिवम दूबे, ड्वेन ब्रावो, मुकेश चौधरी, तुषार देशपांडे।
चेन्नई ने किए हैं टीम में तीन बदलाव
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। मोईन अली की वापसी हुई है, चोट के कारण एडम मिल्ने टीम से बाहर हो गए हैं।
लखनऊ ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ ने टीम ने एक बदलाव टीम में किया है।
पिच पर रहेगा उछाल, तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद
पिच पर बहुत उछाल है। इस कारण बल्लेबाजों को शार्ट गेंदों का सामना करने में परेशानी होगी। ब्रेबोन की पिच पर एक समान घास है ऐसे में निश्चित तौर पर पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी।
पहले मुकाबले में असफल रहा था दोनों टीमों का टॉप ऑर्डर
दोनों टीमों का टॉप ऑर्डर सीजन के पहले मुकाबले में नाकाम रहा था। ऐसे में दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाजों पर आज टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की चुनौती होगी।
धोनी के चेहरे पर मुस्कान
लखनऊ के नवाबों की है चेन्नई के सुपर किंग्स से भिड़ंत
मोईन अली की होगी टीम में वापसी, पहले मैच में नहीं थे उपलब्ध
देर से भारतीय वीजा मिल पाने के कारण इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली पहले मैच में चेन्नई के लिए नहीं खेल पाए थे। ऐसे में उनकी लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में वापसी होगी वो मिचेल सेटनर की जगह टीम में लेंगे।
लखनऊ की संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, एंड्रयू टाई/मोहसिन खान, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान।
ऐसी हो सकती है चेन्नई की प्लेइंग 11
रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), शिवम दूबे, ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने, तुषार देशपांडे।
आज लखनऊ की है चेन्नई से भिड़ंत
आईपीएल 2022 के सातवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स की चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भिड़ंत है। दोनों ही टीमों को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
