अश्विन-मोर्गन के झगड़े के बाद नई बहस शुरू, मैच के बाद कार्तिक ने बताया असल में हुआ क्या था

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2021, 10:49 PM IST

Dinesh Karthik on Ashwin-Morgan fight controversy: आईपीएल 2021 के मैच के दौरान केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन और दिल्ली कैपिटल्स के रविचंद्रन अश्विन के बीच हुए झगड़े पर दिनेश कार्तिक ने बयान दिया है।

google

कोलकाता नाइट राइडर्स के सीनियर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को खुशी है कि उन्होंने मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले के दौरान नाराज रविचंद्रन अश्विन और खिन्न इयोग मोर्गन के बीच मैदान पर तीखी तकरार के बाद मामले को शांत करने में भूमिका निभाई। नाइट राइडर्स ने दिल्ली को कम स्कोर वाले मैच में तीन विकेट से हराया लेकिन समस्या उस समय शुरू हुई जब कोलकाता के क्षेत्ररक्षक राहुल त्रिपाठी ने थ्रो फेंकी और गेंद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत से टकराकर दूर चली गई। अश्विन ने इसके बाद अतिरिक्त रन लेने की कोशिश की और यही विवाद की वजह बन गया।

अश्विन-मोर्गन के झगड़े के बाद नई बहस शुरू, मैच के बाद कार्तिक ने बताया असल में हुआ क्या था

मैच के बाद दिनेश कार्तिक ने खुलासा किया कि उनके कप्तान मोर्गन को लगा कि यह ‘खेल भावना’ के अंतर्गत नहीं था और टिम साउथी की गेंद पर जब अश्विन आउट हुए तो उन्होंने उसे यह बात कही। मैदान से बाहर जा रहे नाराज अश्विन इसके बाद रुक गए और उन्हें नाइट राइडर्स के कप्तान ओर आते देखा गया। कार्तिक इसके बाद दोनों के बीच में आ गए और उन्होंने तमिलनाडु टीम के अपने साथी से आग्रह किया कि वह मैदान से चले जाएं।

कार्तिक ने दिल्ली के खिलाफ तीन विकेट की जीत के बाद कहा, ‘‘मुझे पता है कि जब राहुल त्रिपाठी ने थ्रो किया और गेंद ऋषभ पंत के शरीर से लगकर दूर चली गई तो अश्विन ने रन की मांग की और उन्होंने रन लेना शुरू कर दिया।’’

End of Feed