अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में क्‍यों नहीं मिला डेब्‍यू का मौका? मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच ने कर दिया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 09:27 AM IST

Arjun Tendulkar, IPL 2022: महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में 30 लाख रुपए में खरीदा था। अर्जुन तेंदुलकर को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अर्जुन को एमआई के साथ दो सीजन हो चुके हैं।

google

मुंबई: मुंबई इंडियंस के लिए हाल ही में संपन्‍न आईपीएल 2022 याद रखने लायक नहीं रहा। पांच बार की चैंपियन 15 साल में पहली बार आखिरी स्‍थान पर रही। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस ने 14 में से केवल 4 मैच जीते। मुंबई ने 24 में से 21 खिलाड़‍ियों को प्‍लेइंग 11 में मौका दिया, लेकिन एक खिलाड़ी को लगातार बेंच पर बिठाए रखा। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन हैं।

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में क्‍यों नहीं मिला डेब्‍यू का मौका? मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच ने कर दिया खुलासा

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा था। मगर अर्जुन को डेब्‍यू का मौका नहीं मिला। अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं और उन्‍होंने नेट्स पर अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित भी किया। मगर फिर भी वह डेब्‍यू करने का इंतजार ही करते रहे। मुंबई इंडियंस के निराशाजनक सीजन के अंत के बाद गेंदबाजी कोच शेन बांड ने बताया कि आखिर अर्जुन को डेब्‍यू का मौका क्‍यों नहीं दिया गया।

न्‍यूजीलैंड टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि 22 साल के अर्जुन तेंदुलकर को अपनी बल्‍लेबाजी और फील्डिंग सुधारने के लिए काफी कड़ी मेहनत और ट्रेनिंग की जरूरत है। स्‍पोर्ट्सकीड़ा को दिए इंटरव्‍यू में बांड ने कहा, 'उसे कुछ काम करने की जरूरत है। जब आप मुंबई जैसी टीम के लिए खेलते हैं तो स्‍क्‍वाड में जगह बनाना एक चीज है जबकि प्‍लेइंग 11 में जगह बनाना दूसरी बात। उसे काफी मेहनत की जरूरत है। उसे काफी काम करना है। अर्जुन को अपनी बल्‍लेबाजी और फील्डिंग पर काम करना है और उम्‍मीद है कि वो इन पर काम करें व जल्‍द ही टीम में अपनी जगह बनाए।'

End of Feed