IND vs SL 2nd Test, DAY-3 Highlights: रोहित ब्रिगेड ने बेंगलुरु टेस्ट में भी दर्ज की धमाकेदार जीत, सीरीज में किया क्लीन स्वीप
India vs Sri Lanka 2nd Test, DAY-3 Highlights: भारतीय टीम ने दूसरा टेस्ट भी जीत लिया है। इसी के साथ भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया।

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 के बाद टेस्ट सीरीज भी अपने नाम कर ली है। भारत ने सोमवार को श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में 238 रन से धूल चटाई। इससे पहले भारत ने मोहाली में पहले टेस्ट में पारी और 222 रन से जीत हासिल की थी। रोहित ब्रिगेड ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में 447 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके सामने श्रीलंका की दूसरी पारी 238 पर ढेर हो गई। बता दें कि भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए थे जबकि श्रीलंका की टीम 109 रन पर सिमट गई थी।
श्रीलंका ने 180 रन जोड़कर खोए 9 विकेट
श्रीलंकाई टीम सोमवार को तीसरे दिन दूसरी पारी 28/1 के स्कोर से आगे खेलने उतरी। श्रीलंका ने शुरुआत में दमखम दिखाया, लेकिन टीम ने दूसरे सत्र तक 180 रन जोड़कर 9 विकेट खो दिए। श्रीलंका के लिए सर्वाधिक रन कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने बनाए। उन्होंने 107 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 107 रन की पारी खेली। उनके अलावा कुसल मेंडिस (60 गेंदों में 8 चौकों के जरिए 54) ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। निरोनश डिकवेला ने 12 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की खस्ता हालता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसके सात खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छूल सके।
अश्विन और बुमराह ने मचाया धमाल
अश्विन और बुमराह ने दूसरी पारी में धमाल मचाया। अश्विन ने 55 रन देकर 4 विकेट लिए और बुमराह ने 23 रन खर्च कर तीन विकेट झटके। अक्षर पटेल ने दो और रवींद्र जडेजा ने एक शिकार किया। वहीं, पहली पारी में बुमराह ने पहली पारी में 24 रन पर पांच विकेट) लिए थे। उन्होंने टेस्ट में आठवीं और देश में पहली बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाएथे। बुमराह के अलावा पहली पारी में अश्विन और शमी ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डाले थे जबकि अक्षर के एक शिकार किया।
अय्यर-पंत का दूसरी पारी में भी चला बल्ला
श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने भारत के लिए दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी की। दोनों के अर्धशतकों के दम पर भारत ने दूसरे दिन मजबूत स्कोर खड़ा किया। अय्यर ने 87 गेंद में नौ चौकों की मदद से 67 रन की पारी खेली जबकि पंत (31 गेंद में 50 रन, सात चौके, दो छक्के) ने सिर्फ 28 गेंद में भारत की ओर से सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया। भारत ने दूसरी पारी 9 विकेट पर 303 रन बनाकर घोषित की। कप्तान रोहित शर्मा (46) और हनुमा विहारी (35) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। श्रीलंका की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा ने 78 रन देकर चार जबकि लसिथ एम्बुलडेनिया ने 87 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
भारत और श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा(कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह(उपकप्तान), मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल।
श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, लसिथ एम्बुलडेनिया, विश्व फर्नांडो, प्रवीण जयविक्रमा।
भारतीय टीम ने दर्ज की 238 रन से जीत
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट 238 रन से अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका की ओर से आखिरी प्लेयर के रूप में विश्वा फर्नांडो आउट हुए, जिम्होंने 6 गेंदों में 2 रन बनाए। फर्नांडो को अश्विन ने शमी के हाथों लपकवाया। वहीं, प्रवीण जयविक्रा
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 208 (59.3 ओवर)
बुमराह ने किया लकमल का शिकार
बुमराह ने श्रीलंका को नौवां झटका दिया। उन्होंने 59वें ओवर की दूसरी गेंद पर सुरंगा लकमल को बोल्ड किया। उन्होंने 4 गेंदों में एक रन बनाया।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 208/9 (59 ओवर)
एम्बुलडेनिया को अश्विन ने किया आउट
भारत को आठवीं सफलता अश्विन ने दिलाई है। उन्होंने 58ें ओवर की तीसरी गेंद पर एम्बुलडेनिया का शिकार किया। एम्बुलडेनिया एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 22 गेंदों में 2 रन बनाए।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 208/8 (58 ओवर)
करुणारत्ने को बुमराह ने किया बोल्ड
श्रीलंका को सातवां झटका कप्तान दिमुथ करुणारत्ने के रूप में लगा। करुणारत्ने ने 174 गेंदों में 15 चौकों के दम पर 107 रन की पारी खेली। उन्हें 57वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया। बुमराह ने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद डाली, जो पिच पर पड़ने के बाद को तेजी से अंदर की आई।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 205/7 (57 ओवर)
श्रीलंकाई टीम को मिला बाई का चौका
श्रीलंकाई टीम को 55वें ओवर की पहली गेंद पर बाई का चौका मिला। अश्विन ने लेग स्टंप के बाहर गेंद की, जिसपर एमब्लुडेनिया चूक गए और बॉल विकेटकीपर पंत को छकाते हुए सीमा रेखा के पार चली गई।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 204/6 (56 ओवर)
करुणारत्ने ने 14वां टेस्ट शतक जड़ा
दिमुथ करुणारत्ने (107*) ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने 166 गेंदों में 13 चौकों की मदद से सैकड़ा बनाया। उन्होंने बुमराह द्वारा डाले गए 55वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़कर इस आंकड़े को छुआ। यह करुणारत्ने के टेस्ट करियर का 14वां और भारत के विरुद्ध पहला टेस्ट शतक है।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 200/6 (55 ओवर)
शतक से एक रन दूर करुणारत्ने
करुणारत्ने शतक से सिर्फ एक रन दूर हैं। वह अक्षर द्वारा फेंके गए 54वें ओवर में एक रन बना पाए।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 192/6 (54 ओवर)
जडेजा ने किफायती ओवर किया
जडेजा ने 53वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की और एक रन दिया। यह रन करुणारत्ने ने दूसरी गेंद पर बनाया। करुणारत्ने 98 और एम्बुलडेनिया 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 191/6 (53 ओवर)
करुणारत्ने ने अक्षर के ओवर में 7 रन जुटाए
करुणारत्ने ने 52वें ओवर में एक चौका सहित 7 रन जोड़े। उन्होंने पहली गेंद पर 2 और दूसरी गेंद पर चार रन बटोरे। इसके अलावा तीसरी गेंद पर एक रन लिया।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 190/6 (52 ओवर)
शतक से 10 रन दूर करुणारत्ने
कप्तान करुणारत्ने शतके के नजदीक पहुंच गए हैं। उन्हें यह आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 10 रन चाहिए। वहीं, लसिथ एम्बुलडेनिया 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 183/6 (51 ओवर)
असलंका का फिरा बल्ला खामोश
श्रीलंका का चौथा विकेट चरिथ असलंका का तौर पर गिरा है। वह एक बार फिर सस्ते में विकेट गंवा बैठे। पहली पारी में 5 रन बनाने वाले असलंका ने इस बार भी इतने ही रन जुटाए। उन्हें 50वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अक्षर पटेल ने अपना शिकार बनाया। असलंका फ्लिक करने के प्रयास में थे पर गेंद ग्लव्स से लगकर लेग स्लिप में खड़े कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में चली गई।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 182/6 (50 ओवर)
जडेजा के ओवर में गए तीन रन
जडेजा ने 49वें ओवर में तीन रन दिए। करुणारत्ने ने दो और असलंका ने एक रन बनाया। करुणारत्ने 88 और असलंका 5 के निजी स्कोर पर हैं।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 179/5 (49 ओवर)
अक्षर के ओवर में गया महज एक रन
अक्षर ने 48वें ओवर में महज एक रन दिया। यह रन करुणारत्ने ने कवर की दिशा में शॉट खेलकर बनाया।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 176/5 (48 ओवर)
असलंका ने चौके से खोला खाता
असलंका ने 11वीं गेंद पर जाकर अपना खाता खोला। उन्होंने अश्विन द्वारा फेंके गए 47वें ओवर की पांचवीं पर चौका लगाया। वहीं, करुणारत्ने 85 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 175/5 (47 ओवर)
करुणारत्ने ने फिल्क कर चौका बटोरा
करुणारत्ने ने 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार फ्लिक के जरिए चौका बटोरा। उन्होंने फुलर पर स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 170/5 (46 ओवर)
45 ओवर का खेल हुआ खत्म
45 ओवर का खेल खत्म हो गया है, जिसके बाद श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। .इस ओवर मेंं अश्विन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए एक रन दिया, जो करुणारत्ने के खाता में गया।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 165/5 (45 ओवर)
अक्षर पटेल ने मेडन ओवर डाला
अक्षर पटेल ने 44वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने चरिथ असलंका को एक भी रन नहीं बनाने दिया। डिकेवेला के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए असलंका का खाता खुलना बाकी है। वहीं, करुणारत्ने 78 पर पहुंच गए हैं।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 164/5 (44 ओवर)
करुणारत्ने ने अश्विन पर चौका मारा
करुणारत्ने ने 43वें ओवर में चौका मारकर श्रीलंकाई टीम पर से दबाव कम करने की कोशिश की। उन्होंने अश्विन द्वारा फेंकी गई फुल टॉस गेंद का फायदा उठाया।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 164/5 (43 ओवर)
स्टंप आउट होकर पवेलियन लौटे डिकवेला
अक्षर पटेल ने 42वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने डिकवेला को अपने जाल में फंसाया और स्टंप आउट कराया। डिकवेला वाइड लांग ऑन पर बड़ा शॉट मारने की फिराक में थे पर चूक गए। उन्होंने 39 गेंदों में 12 रन बनाए। डिकवेला ने पांचवें विकेट के लिए करुणारत्ने के साथ 55 रन की साझेदारी की।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 160/5 (42 ओवर)
अश्विन ने किफायती ओवर फेंका
अश्विन ने 41वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 2 रन दिए। करुणारत्ने और डिकवेला ने एक-एक रन जुटाया।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 159/4 (41 ओवर)
दूसरे सत्र का हुआ आगाज
दूसरे सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इस सत्र का पहला ओवर अक्षर पटेल ने डाला, जिसमें 6 रन गए। करुणारत्ने ने एक चौका समेत 5 और डिकवेला ने एक रन बनाया।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 157/4 (40 ओवर)
टी ब्रेक की घोषणा, श्रीलंका 296 रन पीछे
पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। इस दौरान भारतीय टीम तीन विकेट निकालकर अपना दबदबा कायम रखने में सफल रही। 447 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टी ब्रेक तक श्रीलंका का दूसरी पारी में स्कोर 151/4 था। करुणारत्ने 67 और डिकवेला 10 रन बनाकर खेल रहे थे। श्रीलंका फिलहाल 296 रन पीछे है।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 151/4 (39 ओवर)
श्रीलंका ने छुआ 150 का आंकड़ा
38 ओवर का खेल पूरा होने के बाद श्रीलंका ने 150 का आंकड़ा छू लिया है। करुणारत्ने 66 और डिकवेला 10 रन बनाकर टिके हैं।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 150/4 (38 ओवर)
करुणारत्ने के खाते में एक और चौका
करुणारत्ने के खाते में एक और चौका जुड़ गया है। 37वें ओवर की पांचवीं गेंद पर करुणारत्ने के बल्ले का बाहरी किनारे लगा, जिसके बॉल विकेटकीपर और स्लिप के बीच से बाउंड्री के बाहर चली गई।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 148/4 (37 ओवर)
अक्षर ने ओवर में लुटाए 10 रन
अक्षर पटेल ने 36वें ओवर में 10 रन लुटाए। करुणारत्ने ने पहली गेंद पर चौका मारा और दूसरी गेंद पर 2 रन लिए। वहीं, श्रीलंका को ओवर की आखिरी गेंद पर बाई के चार रन मिले।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 141/4 (36 ओवर)
करुणारत्ने ने शमी पर लगाया चौका
करुणारत्ने ने 35वें ओवर की पहली गेंद पर शानदार चौका लगाया। करुणारत्ने कलाई का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिडविकेट की दिशा में सीमा रेखा के पार भेजा।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 131/4 (35 ओवर)
करुणारत्ने ने ठोका 28वां टेस्ट अर्धशतक
कप्तान करुणारत्ने ने फिफ्टी बना ली है। उन्होंने 91 गेंदों में 6 चौकों की बदौलत पचासा कंप्लीट किया। यह उनके टेस्ट करियर का 28वां अर्धसतक है।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 126/4 (34 ओवर)
120 के पार पहुंची श्रीलंकाई टीम
श्रीलंकाई टीम लड़खड़ाने के बाद 120 के पार पहुंच चुकी है। जडेजा द्वारा डाले गए 33वें ओवर में डिकवेला ने एक रन बनाया वहीं एक नो-बोल का रन भी मिला।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 121/4 (33 ओवर)
अश्विन ने किफायती ओवर निकाला
अश्विन ने 32वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की और केवल 2 रन दिए। डिकवेला ने दूसरी गेंद पर यह रन बनाए।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 119/4 (32 ओवर)
जडेजा ने खर्च किए चार रन
जडेजा ने 31वें ओवर में चार रन खर्च किए। डिकवेला ने तीन और एक करुणारत्ने ने बनाया।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 117/4 (31 ओवर)
30 ओवर का खेल हुआ पूरा
30 ओवर का खेल पूरा हो गया है और भारतीय टीम फिलहाल हावी है। यह ओवर अश्विन ने किया और सिर्फ एक रन खर्च किया।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 113/4 (30 ओवर)
बैटिंग के लिए निरोशन डिकवेला उतरे
डी सिल्वा के आउट होने पर बैटिंग के लिए निरोशन डिकवेला उतरे हैं। डिकवेला ने 5 गेंदों में 1 रन बना लिया है जबकि करुणारत्ने 80 गेंदों में 42 के निजी स्कोर पर हैं।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 112/4 (29 ओवर)
डी सिल्वा को अश्विन ने भेजा पवेलियन
श्रीलंका को चौथा झटका धनंजया डी सिल्वा के रूप में लगा है। डी सिल्वा ने 21 गेंदों में केवल 4 रन बनाए। उन्हें अश्विन ने 28वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। वह शॉर्ट लेग पर हनुमा विहारी के हाथों लपके गए।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 109/4 (28 ओवर)
अर्धशतक की ओर दिमुथ करुणारत्ने
कप्तान दिमुथ करुणारत्ने अर्धशतक की ओर हैं। वह 74 गेंदों में 39 रन बना चुके हैं। हालांकि, पिछले कुछ ओवर में उन्हें रन जुटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा है।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 104/3 (27 ओवर)
अश्विन ने भी एक और मेडन ओवर फेंका
अश्विन ने भी लगातार दूसरा ओवर मेडन फेंका है। उन्होंने 26वें ओवर में करुणारत्ने के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी की।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 102/3 (26 ओवर)
जडेजा ने एक और मेडन ओवर डाला
जडेजा ने 23वें के बाद 25वें ओवर में भी सही लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की। उन्होंने डी सिल्वा को लगाता दूसरा ओवर मेडन डाला।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 102/3 (25 ओवर)
अश्विन ने भी मेडन ओवर किया
जडेजा के बाद गेंदबाजी करने आए अश्विन ने भी मेडन ओवर निकाला। उन्होंने 24वें ओवर में करुणारत्ने को रन बनाने का मौका नहीं दिया।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 103/3 (24 ओवर)
जडेजा ने मेडन ओवर फेंका
जडेजा ने 23वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और डी सिल्वा को कोई रन जुटाने के दिया। इस ओवर के खत्म होने के साथ ड्रिंक्स ब्रेक की घोषणा हो गई।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 102/3 (23 ओवर)
बल्लेबाजी के लिए आए धनंजया डी सिल्वा
मैथ्यूज के जाने के बाद श्रीलंका की ओर से बल्लेबाजी के लिए धनंजया डी सिल्वा आए हैं। डी सिल्वा ने फिलहाल 2 गेंदों में 2 रन बना लिए हैं। वहीं, करुणारत्ने 62 गेंदों में 39 के निजी स्कोर पर हैं।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 102/3 (22 ओवर)
एंजेलो मैथ्यूज ने सस्ते में गंवाय विकेट
पहली पारी में 43 रन बनाने वाले एंजेलो मैथ्यूज दूसरी पारी में 5 गेंदों में महज 1 रन बना सके। उन्हें जडेजा ने 21वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड किया। वह मिडल स्टंप पर लेंथ बॉल के आने के बाद चूक गए और गेंद सीधे विकेटों में घुस गई।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 100/3 (21 ओवर)
कुसल मेंडिस बने अश्विन का शिकार
भारत को दूसरी सफलता आर अश्विन ने कुसल मेंडिस के तौर पर दिलाई है। टिककर बल्लेबाजी कर रहे मेंडिस 20वें ओवर की चौथी गेंद पर हुए। वह आगे बढ़कर फ्लिक करने के चक्कर में स्टंप आउट हो गए। उन्होंने 60 गेंदों में 8 चौकों के दम पर 54 रन की पारी खेली। उन्होंने करुणारत्ने के साथ दूसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 98/2 (20 ओवर)
कुसल मेंडिस ने जड़ा 12वां अर्धशतक
कुसल मेंडिस ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 57 गेंदों में 7 चौकों के जरिए 50 रन कंप्लीट किए। यह उनके टेस्ट करियर की 12वीं फिफ्टी है। वहीं, मेंडिस ने भारत के खिलाफ पहली बार 50 का आंकड़ा पार किया है।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 92/1 (19 ओवर)
मेंडिस ने अश्विन पर छक्का जमाया
मेंडिस ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जमाया। उन्होंने डीप स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया, जो विकेटकीपर को मिस करते हुए बाउंड्री के बाहर गई। उन्होंने तीसरी गेंद पर एक रन भी लिया। मेंडिस 45 और करुणारत्ने 35 रन बनाकर टिके हैं।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 86/1 (18 ओवर)
रवींद्र जडेजा ने खर्च किए 5 रन
रवींद्र जडेजा ने 17वें ओवर में 5 रन खर्च किए। मेंडिस ने चौथी गेंद पर एक और पांचवीं गेंद पर दो रन लिए जबकि करुणारत्ने ने अंतिम गेंद पर 2 रन बनाए।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 79/1 (17 ओवर)
बाल-बाल बचे कप्तान करुणारत्ने
करुणारत्ने 16 ओवर में आउट होने से बाल-बाल बच गए। दरअसल, करणारत्ने फुलर पर कवर ड्राइव लगाने चाहते थे पर गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे लेकर फाइन लेग की दिशा में सीमा पार चली गई। गेंद स्टंप्स के काफी करीब से निकली।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 74/1 (16 ओवर)
15 ओवर का खेल हुआ समाप्त
15 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। जडेजा द्वारा फेंके गए इस ओवर में 10 रन गए। मेंडिस ने एक चौका समेत 8 और करुणारत्ने ने 2 रन बनाए।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 70/1 (15 ओवर)
अश्विन ने किफायती ओवर डाला
अश्विन ने 14वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने महज 2 रन खर्च किए। करुणारत्ने और मेंडिस ने एक-एक रन जुटाया।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 60/1 (14 ओवर)
बुमराह के ओवर में तीन रन
बुमराह ने 13वें ओवर में 3 रन दिए, जो मेंडिस ने चौथी गेंद पर दौड़कर बनाए। मेंडिस 28 और करुणारत्ने 24 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 58/1 (13 ओवर)
रोहित ने अश्विन को थमाई गेंद
कप्तान रोहित शर्मा ने 12वें ओवर में रविचंद्र अश्विन को गेंद थमाई। अश्विन ने ओवर में 5 रन खर्च किए। करुणारत्ने ने तीसरी गेंद पर एक रन लिया और मेंडिस ने चौथी गेंद पर चौका ठोका।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 55/1 (12 ओवर)
श्रीलंकाई टीम का पचासा कंप्लीट
श्रीलंका ने 50 रन कंप्लीट कर लिए हैं। बुमराह ने 11वां ओवर किया, जिसमें करुणारत्ने ने एक और मेंडिस ने 2 रन जोड़े। करुणारत्ने 20 और मेंडिस 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 50/1 (11 ओवर)
कुसल मेंडिस ने खोले हाथ
कुसल मेंडिस ने 10वें ओवर में अपने हाथ खोले। उन्होंने पहली गेंद पर दो रन दौड़े और फिर तेजी से अंदर की तरफ आई दूसरी गेंद को पर फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। इसके अलावा ओवर की अंतिम गेंद पर बाई के चार रन भी मिले।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 47/1 (10 ओवर)
बुमराह ने मेडन ओवर फेंका
बुमराह ने सोमवार को अपना पहले ओवर मेडन किया। उन्होंने करुणारत्ने को पुरी तरह बांधे रखा।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 37/1 (9 ओवर)
जडेजा के ओवर में दो आए चौके
तीसरे दिन पहला ओवर स्पिनर रवींद्र जडेजा ने डाला, जिसमें दो चौके चले गए। करुणारत्ने ने पहली गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करके चौका जड़ा और फिर चौथी गेंद पर बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बॉल विकेट के पीछे सीमा रेखा के पार चली गई। इसके अलावा करुणारत्ने ने एक रन और बनाया।
IND vs SL Test Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी 37/1 (8 ओवर)
तीसरे दिन के खेल का हुआ आगज
तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। श्रीलंकी की टीम 7 ओवर से आगे अपने खेल को बढ़ा रही है। दूसरे दिन दिमुथ करूणारत्ने 10 और कुसल मेंडिस 16 रन के निजी स्कोर पर थे।
बुमराह ने देश में पहली बार किया ऐसा
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 24 रन देकर अपने झोली में पांच विकेट डाले। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में आठवीं और देश में पहली बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए।
India vs Sri Lanka Head to Head
भारत और श्रीलंका की कुल 45 टेस्ट मैचों में भिड़ंत हुई है। इस दौरान भारतीय टीम का पलड़ा रहा है। भारत ने 21 मैच जीते हैं तो श्रीलंका के सिर्फ 7 बार विजय नसीब हुई है। दोनों टीमों के 17 टेस्ट ड्रॉ पर छूटे।
पंत सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक बनाने वाले भारतीय
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दूसरे दिन महान क्रिकेटर कपिल देव के 40 साल के रिकॉर्ड को तोड़कर सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। पंत ने सिर्फ 28 गेंद में भारत की ओर से सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया, जिसमें सात चौके और दो छक्के जड़े थे। वहीं, कपिल ने 1982 में कराची टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।
टीम की सफलता में योगदान देना शानदार अहसास: बुमराह
दूसरे टेस्ट में अब तक कातिलाना गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह का कहना है कि टीम की सफलता में योगदान देना एक शानदार अहसास है।
"Contributing to the team's success is a great feeling."#TeamIndia vice-captain @Jaspritbumrah93 on picking his maiden 5️⃣-wicket haul in India in Tests. #INDvSL | @Paytm pic.twitter.com/r2c7fHvi70
— BCCI (@BCCI) March 14, 2022
