'एलेक्‍सा प्‍लीज प्‍ले जसप्रीत बुमराह', भारतीय तेज गेंदबाज पर किया वसीम जाफर का ट्वीट हुआ वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 07:30 AM IST

Wasim Jaffer tweet on Jasprit Bumrah: पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ में एक मजेदार ट्वीट किया। जाफर का यह ट्वीट कुछ ही समय में वायरल हो गया। बुमराह ने इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले वनडे में अपने करियर का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया।

google

नई दिल्‍ली: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को द ओवल में विश्‍व चैंपियन इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाजों की बखिया उधेड़ते हुए अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया। बुमराह ने अपनी गति और स्विंग के सहारे 7.2 ओवर में तीन मेडन सहित केवल 19 रन देकर 6 विकेट लिए। बुमराह इंग्लैंड की सरजमीं पर वनडे क्रिकेट में 6 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। भारतीय तेज गेंदबाज ने जेसन रॉय, जो रूट और लियाम लिविंगस्‍टोन को खाता भी नहीं खोलने दिया। इसके अलावा उन्‍होंने जॉनी बेयरस्‍टो, ब्रायडन कार्स और डेविड विली का शिकार किया।

'एलेक्‍सा प्‍लीज प्‍ले जसप्रीत बुमराह', भारतीय तेज गेंदबाज पर किया वसीम जाफर का ट्वीट हुआ वायरल

पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर को बुमराह के प्रदर्शन ने काफी प्रभावित किया। जाफर अपने चुटीले ट्वीट के लिए जाने जाते हैं और बुमराह के मामले में पोस्‍ट करके उन्‍होंने इसे एक बार फिर बखूबी साबित किया है। जाफर ने तेज गेंदबाज की तारीफ में एक बहुत ही मेजदार ट्वीट किया, जो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जाफर ने ट्वीट किया, 'एलेक्‍सा प्‍लीज प्‍ले जसप्रीत बुमराह।' एलेक्‍सा ने जवाब दिया, 'सॉरी, जसप्रीत बुमराह अनप्‍लेबल हैं।' जाफर की यह लाइन अमेजन एलेक्‍सा के लोकप्रिय टीवी विज्ञापन से ली गई हैं, जो कि क्‍लाउड-बेस्‍ड वॉइस सर्विस है। 

End of Feed