'Immature', "विराट कोहली ऐसा करके कभी युवाओं के आदर्श नहीं बन सकते", गौतम गंभीर ने जमकर निकाली भड़ास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2022, 10:31 AM IST

Gautam Gambhir unhappy with Virat Kohli behaviour: गौतम गंभीर ने स्‍टंप माइक पर निकाली भड़ास के लिए विराट कोहली को अपरिपक्‍व करार दिया। डीन एल्‍गर को डीआरएस में जीवनदान मिलने के बाद कोहली के रिएक्‍शन की जमकर आलोचना हो रही है।

google

नई दिल्‍ली: विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैदान में अपनी भावनाएं दिखाने से पीछे नहीं हटते हैं। विरोधी टीम के खिलाड़‍ियों से भिड़ना हो या फिर अपनी ऊर्जा का उपयोग करके टीम का हौसला बढ़ाना हो, कोहली जब भी मैदान में होते हैं तो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, भारतीय टेस्‍ट कप्‍तान की आदत कभी हद पार कर देने वाली भी रहती है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्‍ट के तीसरे दिन प्रोटियाज कप्‍तान डीन एल्‍गर को डीआरएस फैसले के जरिये जीवनदान मिलने पर कोहली अपना आपा खो बैठे।

'Immature', "विराट कोहली ऐसा करके कभी युवाओं के आदर्श नहीं बन सकते", गौतम गंभीर ने जमकर निकाली भड़ास

इसके बाद भारतीय कप्‍तान विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और केएल राहुल ने स्‍टंप माइक का उपयोग करके दक्षिण अफ्रीका के प्रसारणकर्ता सुपरस्‍पोर्ट पर अपनी टिप्‍पणी करके भड़ास निकाले। हालांकि, इस हरकत से भारतीय टेस्‍ट कप्‍तान विराट कोहली आलोचनाओं के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर कोहली की जमकर आलोचना हो रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने विराट कोहली पर अपरिपक्‍वता दिखाने के एि जमकर भड़ास निकाली है।

गंभीर ने स्‍टार स्‍पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा, 'कोहली बहुत अपरिपक्‍व हैं। भारतीय कप्‍तान के लिए स्‍टंप्‍स पर इस तरह की बात करना बहुत बुरा है। ऐसा करके आप कभी युवा के आदर्श नहीं बन सकते। पहली पारी में विकेटकीपर कैच वाला मामला 50-50 था, तब आप शांत थे और मयंक अपील कर रहे थे। मेरे ख्‍याल से द्रविड़ को इस मामले में कोहली से बातचीत करना चाहिए।'

End of Feed