'ऐसा नहीं होता तो करियर लंबा नहीं खिंचता', एशिया कप से पहले विराट कोहली की ललकार, इशारों में आलोचकों को लताड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 07:55 PM IST

विराट कोहली एक महीने के आराम के बाद एशिया कप से मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इशारों-इशारों में आलोचकों को लताड़ लगाई है।

google

नई दिल्ली: विराट कोहली अपने करियर में कभी इतने लंबे समय तक खराब फॉर्म से नहीं रहे लेकिन उनका मानना है कि अगर उनके पास प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझने की क्षमता नहीं होती तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना लंबा सफर तय नहीं कर पाते। इस पूर्व भारतीय कप्तान ने लगभग तीन वर्षों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगाया है लेकिन उन्हें लगता है कि सुधार की बहुत अधिक गुंजाइश नहीं है।इसका कारण यह है कि उनमें 2014 के इंग्लैंड दौरे की तरह कोई तकनीकी खामी नहीं दिख रही है जबकि वह ऑफ स्टंप से बाहर की गेंदों पर कैच दे रहे थे।

'ऐसा नहीं होता तो करियर लंबा नहीं खिंचता', एशिया कप से पहले विराट कोहली की ललकार, इशारों में आलोचकों को लताड़ा

‘‘जानता हूं मेरा खेल किस स्तर पर है’’

कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम गेम प्लान में कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि मेरा खेल किस स्तर पर है और आप विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला और विभिन्न तरह की गेंदबाजी का सामना करने की क्षमता के बिना अंतरराष्ट्रीय करियर इतना लंबा नहीं खींच सकते। इसलिए यह मेरे लिए प्रक्रिया का आसान चरण है लेकिन मैं इसका स्वयं पर दबाव नहीं बनाना चाहता हूं।’’ इसके बाद उन्होंने 2014 के इंग्लैंड दौरे में आउट होने के तरीकों पर बात की और तकनीकी खामियों में सुधार के बाद 2018 के दौरे में लगभग 600 रन बनाए। 

End of Feed