NZ tour of Pak: पाकिस्तान दौरे के लिए तैयार न्यूजीलैंड, सुरक्षा की दुहाई देने वाली टीम अब ऐसे करेगी भरपाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2021, 01:22 PM IST

New Zealand tour of Pakistan 2022-2023: सुरक्षा की दुहाई देकर इस साल पाकिस्तान दौरा रद्द करने वाली न्यूजीलैंड टीम अब भरपाई के लिए तैयार है। कीवी टीम 2022-23 में पाकिस्तान दौरे पर जाएगी।

google

इस्लमाबाद: इस साल दौरा रद्द करने वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अप्रैल 2023 में सीमित ओवरों के दस मैचों के लिये पाकिस्तान लौटेगी। न्यूजीलैंड ने इस साल रावलपिंडी में पहले वनडे के लिये टॉस होने से ठीक पहले सुरक्षा कारणों से सीमित ओवरों का दौरा रद्द कर दिया था। इसके बाद टी20 विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड ने भी संक्षिप्त दौरा रद्द कर दिया।

NZ tour of Pak: पाकिस्तान दौरे के लिए तैयार न्यूजीलैंड, सुरक्षा की दुहाई देने वाली टीम अब ऐसे करेगी भरपाई

अप्रैल 2023 में न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान दौरे पर पांच वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी। तारीखों और स्थल को लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि न्यूजीलैंड टीम दिसंबर 2022 में पाकिस्तान दौरा करके दो टेस्ट खेलेगी जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे।

End of Feed