IND vs NZ 3rd T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच का सीधा प्रसारण, जानें कैसे देखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 09:50 AM IST

नेपियर के मैक्लीन पार्क में आज भारत और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि इस मैच को आप कब और कहां देख सकते हैं।

google

टीम इंडिया और मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच आज टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा व फाइनल मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम इस टी20 द्विपक्षीय सीरीज में 1-0 से आगे है, ऐसे में मेजबान कीवी टीम के लिए आज का मुकाबला करो या मरो का मुकाबला होगा। भारतीय टीम अगर जीतने में सफल रही तो वो एक शानदार क्लीन स्वीप के साथ सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। अब देखना ये होगा कि क्या सूर्यकुमार यादव का बल्ला एक बार फिर कहर बरपाएगा। 

वेलिंगटन में पहला टी20 मैच बारिश में धुलने के बाद भारत ने दूसरा टी20 जोरदार अंदाज में जीता। सूर्यकुमार यादव के बेहतरीन शतक (नाबाद 111) के दम पर टीम इंडिया ने मैच में 192 रनों का विशाल टारगेट दिया और कीवी टीम को इसके बाद 121 रन पर ऑलआउट करते हुए ना सिर्फ मैच जीता बल्कि 1-0 की बढ़त भी बना ली। अब बारी है तीसरे व निर्णायक मैच की जहां दबाव कीवी टीम पर रहेगा। जानिए इस मैच को आप भारत में कब और कहां देख सकेंगे।

End of Feed