IPL 2022 Final: पहली बार में ही गुजरात टाइटन्स बनी चैंपियन तो कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया ये बयान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 04:27 PM IST

Hardik Pandya on GT vs RR IPL 2022 Final: गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2022 फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब पर कब्जा किया। जानिए, गुजरात के चैंपियन बनने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या क्या कुछ कहा?

google

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में जिस टीम को सबसे कमतर आंका गया, उसने रविवार को कमाल कर दिया और सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली नई आईपीएल टीम गुजरात टाइटन्स (जीटी) को लेकर शायद ही किसी ने उम्मीद जताई थी कि वो 15वें सीजन में चैंपयिन बनेगी। हालांकि, जीटी ने सभी को गलत साबित करते हुए वो कर दिखाया, जो कई टीमें 15 सालों से नहीं कर पाईं। गुजरात ने अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में राजस्थान रॉयस्ल (आरआर) को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

IPL 2022 Final: पहली बार में ही गुजरात टाइटन्स बनी चैंपियन तो कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया ये बयान

गुजरात को मिला था 123 रन का लक्ष्य

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 130/9 का स्कोर खड़ा किया। जीटी की शुरुआत खराब रही और उसने दो बड़े विकेट 23 के कुल स्कोर पर खो दिए। ऐसे में लगा कि गुजरात की पारी लड़खड़ा सकती है। लेकिन शुभमन गिल (नाबाद 45), हार्दिक (34) और डेविड मिलर (नाबाद 32) ने टिककर बल्लेबाजी की और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। जीटी ने 18.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाकर जीत दर्ज की।

End of Feed