अब हरभजन सिंह ने भी चुनी टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट', पाकिस्तानी टीम पर हुए मेहरबान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2021, 10:31 PM IST

Harbhajan Singh picks team of the tournament: हरभजन सिंह ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के लिए अपनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन किया है। भज्‍जी ने पाकिस्‍तान के तीन, भारत और न्‍यूजीलैंड के दो-दो, ऑस्‍ट्रेलिया, इंग्‍लैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका से एक-एक‍ खिलाड़ी चुना है।

google

नई दिल्‍ली: भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल ही में संपन्‍न टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 की अपनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन किया है। ऑस्‍ट्रेलिया ने निर्णायक मुकाबले में न्‍यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया और पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन बना। हरभजन सिंह ने वर्ल्‍ड चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया से केवल डेविड वॉर्नर का चयन किया है। भज्‍जी ने अपनी टीम में पाकिस्‍तान के तीन खिलाड़‍ियों को चुना। न्‍यूजीलैंड और भारत से उन्‍होंने दो-दो खिलाड़ी चुने। इंग्‍लैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया।

अब हरभजन सिंह ने भी चुनी टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट', पाकिस्तानी टीम पर हुए मेहरबान

हरभजन सिंह ने स्‍पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में बताया कि वह अपनी टीम में ओपनिंग के लिए डेविड वॉर्नर के साथ मोहम्‍म रिजवान को चुनेंगे। न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियमसन तीसरे स्‍थान की जिम्‍मेदारी संभालेंगे। वॉर्नर टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्‍थान पर थे। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 6 मैचों में 289 रन बनाए। हरभजन सिंह ने मिडिल ऑर्डर में इंग्‍लैंड के जोस बटलर और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम पर भरोसा जताया है।

भज्‍जी ने चुने दो भारतीय खिलाड़ी

End of Feed